शहबाज सरकार बिना सिर वाले मुर्गे की तरह, 75 साल में सबसे मुश्किल हालात में पाकिस्तान... बौखलाए इमरान

Updated on 06-03-2023 05:52 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख इमरान खान अपनी गिरफ्तारी की तैयारी से बौखलाए हुए हैं। उन्होंने इसे अपनी हत्या करने की कोशिश से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली फासीवादी सरकार हताश है। देश 75 साल में अपनी सबसे बुरे हालात की तरफ बढ़ रह हैं। उनकी पार्टी के नेता बिना सिर वाले मुर्गे की तरह इधर-उधर भाग रहे हैं। दरअसल, रविवार शाम को इस्लामाबाद पुलिस की एक टीम इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए गैर जमानती वारंट के साथ उनके लाहौर स्थित घर पहुंची थी। यहां इमरान खान तो नहीं मिले, लेकिन पुलिस को पीटीआई कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

'जनता के पैसे लूटने वालों को माफ नहीं करूंगा'


पुलिस के वापस लौटने के बाद अचानक प्रकट हुए इमरान खान ने कहा कि चुनाव छह हफ्ते में है। शहबाज चाहते हैं कि चुनाव टल जाए, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मैं जानता हूं कि मेरी हत्या की कोशिश किसने की थी, लेकिन मैं उन्हें माफ कर दूंगा, पर मैं जनता के पैसे की लूट और लूट को माफ नहीं करूंगा। पीटीआई समर्थकों को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि वह कभी भी किसी व्यक्ति या संस्था के सामने नहीं झुके हैं और अवाम को भी कभी ऐसा नहीं करने देंगे।

इमरान ने समर्थकों को दिया धन्यवाद


इमरान ने कहा कि जिस तरह से अवाम ने 'जेल भरो तहरीक' (अदालत गिरफ्तारी आंदोलन) में भाग लिया, उसके लिए उन्हें धन्यवाद देने के लिए जमान पार्क में बुलाया है। उन्होंने कहा कि मैंने आपको अपने समर्थन के लिए नहीं बल्कि आपको धन्यवाद देने के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि कोई समूह नहीं, बल्कि राष्ट्र ही आने वाले चुनौतियों का सामना कर सकता है।

इमरान ने जनरल बाजवा को फिर नहीं बख्शा


इमरान खान ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान सत्ता परिवर्तन की साजिश की भारी कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व आर्मी चीफ ने अपराधियों के एक समूह को देश पर थोपा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पाकिस्तानी रुपये की हत्या की है। देश के सार्वजनिक ऋण में बढ़ोत्तरी हुई है और महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि देश 75 साल में ऐतिहासिक 31.5 फीसदी की उच्च मुद्रास्फीति का सामना कर रहा है। कुछ सप्ताह पहले विदेशी मुद्रा भंडार 2.9 अरब डॉलर के बेहद निचले स्तर पर आ गया था।

आईएमएफ राहत का इंतजार है


नकदी संकट से जूझ रहा यह देश अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के 1.1 अरब डॉलर के पैकेज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पाकिस्तान का पुराना सहयोगी चीन एकमात्र देश है जिसने इस्लामाबाद को 700 मिलियन अमरीकी डालर का कर्ज दिया है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को अपनी प्रमुख नीतिगत दर को 300 आधार अंकों से बढ़ाकर 26 साल के उच्च स्तर 20 प्रतिशत पर पहुंचा दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.