माता-पिता की फोटो हमेशा सीने से लगाए रहते हैं शाहरुख खान, इमोशनल कर रहा ये थ्रोबैक वीडियो

Updated on 23-05-2023 09:19 PM
शाहरुख खान अक्सर जब भी इंटरव्यू दिया करते हैं वो अपनी मां का नाम लेना नहीं भूलते। शाहरुख खान की हर बात में से साफ दिखता है कि वह अपने पैरेंट्स से कितना प्यार करते हैं। शाहरुख खान का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया है जिसमें वो ये दिखा रहे हैं कि कैसे वह हमेशा अपने माता-पिता की फोटो अपने सीने से लगाए रखते हैं।

शाहरुख खान का ये थ्रोबैक वीडियो एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस वीडियो में शाहरुख खान अपने गले से लगे लॉकेट को खोलकर दिखा रहे हैं। शाहरुख खान ने दिखाया है कि कैसे वो अपने दिवंगत पिता मीर ताज मोहम्मद खान और दिवंगत मां लतीफ फातिमा खान की फोटो हर वक्त अपने साथ रखते हैं।

शाहरुख ने माता-पिता दोनों की झलक दिखाई

शाहरुख इस वीडियो में अपना लॉकेट खोलकर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं और जब वह खुल जाता है तो कैमरे के सामने वह माता-पिता दोनों की झलक दिखाते हैं। यह वीडियो उस दौरान की है जब साल 2017 में उनकी फिल्म 'रईस' का प्रमोशन कर रहे थे। इस वीडियो पर उनके फैन्स अपने चहेते सितारे पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं।

पापा के बाद साल 1990 में मां भी चल बसीं

बता दें कि शाहरुख खान ने साल 1981 में अपने पिता को खो दिया था और फिर साल 1990 में मां भी चल बसीं। शाहरुख ने तब फिल्मी दुनिया से पहले टीवी में डेब्यू किया था और वह चाहते थे कि अपनी मां को अपना पहला फेमस शो दिखा सकें। हालांकि, उस वक्त शाहरुख की मां हॉस्पिटलाइज थीं और हॉस्पिटल से उनका उनके शो 'सर्कस' दिखाने की परमिशन भी ली गई थी। हालांकि, शाहरुख की मां की हालत तब इतनी खराब थी कि वह टीवी पर अपने ही बेटे को पहचान नहीं पाईं। इसे लेकर शाहरुख खान अपने इंटरव्यू में अपना दर्द बता चुके हैं।

फिल्म 'डंकी' की रिलीज तैयारी कर रहे हैं शाहरुख

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' इसी साल 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। फिल्म में तापसी पन्नू , सतीश शाह और बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी इमिग्रेशन के इर्द-गिर्द घूमती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.