'सालार' के प्रकोप से कांपे शाहरुख खान? टल सकता है क्रिसमस पर होने वाला महाक्लैश

Updated on 13-10-2023 02:51 PM
वैसे तो शाहरुख खान कई बार साफ कर चुके हैं कि उनकी क्रिसमस 2023 पर रिलीज होने वाली 'डंकी' पोस्टपोन नहीं होगी। मगर इस बीच चर्चा चल रही है कि राजकुमार हिरानी फैसला ले सकते हैं कि वह प्रभास की 'सालार' के साथ क्लैश न करें और अपनी फिल्म 'डंकी' की रिलीज डेट को आगे खिसका दें। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया गलियारों में एक बार फिर 'डंकी' की पोस्टपोन की खबरें तैरने लगी है। शाहरुख खान के फैंस शॉक्ड हैं तो प्रभास के फैंस किंग खान पर आरोप लगा रहे हैं कि वह डरकर ऐसा फैसला लेने वाले हैं।

राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान पहली बार साथ में 'डंकी' प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसमें तापसी पन्नू भी नजर आएंगी। ये फिल्म डंकी फ्लाइट पर बनी है। इसका मतलब हुआ, वो रास्ता जिसके जरिए कुछ लोग अवैध रूप से किसी देश में घुसते हैं। जैसे भारतीयों की बात करें तो ये केसेज तब देखने को मिलते हैं जब लोगों को अमेरिका और कनाडा जाना होता है।

'डंकी' होगी पोस्टपोन?

'डंकी' के पोस्टपोन होने की चर्चा तब शुरू हुई, जब ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने 'डंकी' को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने ऐसे गॉसिप्स के बारे में बताया कि मेकर्स विचार कर रहे हैं कि वह 'सालार' से क्लैश न करें और 'डंकी' को फिलहाल के लिए टाल दें। मालूम हो, दोनों फिल्में 22 दिसंबर 2023 के लिए शेड्यूल हैं। अब चर्चा है कि मेकर्स 'डंकी' को गर्मियों में अगले साल रिलीज कर सकते हैं।

'सालार' की वजह से टल सकती 'डंकी' की रिलीज डेट

उन्होंने X पर लिखा, ' सालार और 'डंकी' का क्लैश नहीं होगा। ऐसी चर्चा है। शाहरुख खान की 'डंकी' संभव हुआ तो पोस्टपोन हो जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो प्रभास-प्रशांत नील की 'सालार' क्रिसमस पर सोलो रिलीज होगी।' हालांकि इस तरह की खबरों पर अभी तक ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।

शाहरुख खान ने 'डंकी' की रिलीज पर क्या ककहा था

खुद शाहरुख खान कई बार साफ कर चुके हैं कि उनकी 'डंकी' पोस्टपोन नहीं होगी। 'जवान' की सक्सेस मीट में भी किंग खान ने कहा था कि वह अपनी फिल्म को क्रिसमस पर ही रिलीज करेंगे। ये एक इमोशनल फिल्म है जो कि दर्शकों को यकीनन पसंद आएगी। वैसे भी शाहरुख खान के लिए 2023 बहुत ही खास रहा है। शुरुआत में उन्होंने 'पठान' से ताबड़तोड़ कमाई की थी तो जन्माष्टमी के मौके पर रिलीज हुई 'जवान' का जलवा तो अभी तक जारी है। अब वह साल के जाते जाते में एक और फिल्म रिलीज करने वाले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.