बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही मुन्नाभाई बनने को तैयार थे शाहरुख छह महीने तक की थी चर्चा, स्पाइन इंजरी के चलते संजय दत्त के पास गई फिल्म

Updated on 28-12-2023 02:07 PM

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी ने हालिया रिलीज फिल्म डंकी में पहली बार साथ काम किया है। अब एक इंटरव्यू में एक्टर ने शेयर किया कि वो इससे पहले हिरानी के साथ ‘मुन्नाभाई MBBS’ और ‘3 इडियट्स’ पर काम करने जा रहे थे।

साउदी अरब के प्लेटफॉर्म MBC Group को इंटरव्यू देते हुए शाहरुख ने अपने और हिरानी के रिश्तों पर बात की। शाहरुख ने बताया कि वो ‘मुन्नाभाई MBBS’ के लिए फर्स्ट चॉइस थे और उन्होंने राजू को फिल्म की स्क्रिप्ट सुने बिना ही हां कह दिया था।

‘देवदास’ के सेट पर राजू ने सुनाई थी स्क्रिप्ट
शाहरुख ने कहा, ‘मैं और राजू बहुत पुराने दोस्त हैं। जब वो एडिटर हुआ करते थे तब उन्होंने मुन्नाभाई एमबीबीएस की स्क्रिप्ट लिखी थी। मुझे आज भी याद है कि मैं फिल्म ‘देवदास’ में अपने डेथ सीन की शूटिंग कर रहा था और हिरानी मेरे पास आकर बोले कि मेरे पास एक स्क्रिप्ट है।

मैंने कहा- ठीक है इस पर कल बात करते हैं और यही मेरी अगली फिल्म होगी। हिरानी ने चौंकते हुए कहा कि आपने अभी तक स्क्रिप्ट भी नहीं सुनी है। मैंने कहा कि मुझे इसका टाइटल पसंद आया है। मुन्नाभाई एमबीबीएस।’

‘कब तक रिकवर होऊंगा यह पता नहीं था’
शाहरुख ने आगे बताया, ‘इसके बाद मैंने और राजू ने इस फिल्म पर 6 से 7 महीने काम भी किया। फिर एक दिन मुझे अचानक चोट लग गई और स्पाइन इंजरी हो गई। पता नहीं था कि मैं कब तक रिकवर होऊंगा और यह फिल्म मेरे हाथ से निकल गई।’

इसी तरह टाइमिंग की वजह से नहीं कर पाए 3 इडियट्स
शाहरुख ने बताया कि इसी तरह वो 3 इडियट्स पर भी काम करने को तैयार थे। उन्होंने हिरानी के साथ मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट और कास्टिंग पर काम किया पर एंड माेमेंट पर टाइमिंग इश्यू हो गया। वो फिल्म काे डिले नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया। बाद में इसे आमिर खान ने किया था और यह उनके करियर की सबसे सक्सेसफुल फिल्माें में से एक रही।

आखिरकार डंकी, हिरानी और शाहरुख की साथ में पहली फिल्म बनी। फिल्म ने अब तक देश में 145 और दुनियाभर में 283 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.