शाहरुख के बेटे आर्यन खान की जान खतरा : कमाल आर खान

Updated on 16-10-2021 07:04 PM

मुम्बई कमाल आर खान ने हाल ही आर्यन खान ड्रग्स केस में बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाए हुए दावा किया है कि जेल में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जान को खतरा है।


कमाल आर खान ने हाल ही आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले में बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाए, वहीं उन्होंने आर्यन की जान के खतरे में होने का दावा भी किया है। क्रूज ड्रग्स पार्टी में कलत गुरुवार 14 अक्टूबर को आर्यन की जमानत पर हुई सुनवाई के बाद फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया गया। अभी आर्यन को तब तक जेल में रहना होगा। एनडीपीएस कोर्ट के इस फैसले के तुरंत बाद कमाल आर खान ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जान को खतरा होने का दावा किया।


केआरके ने कहा कि वह आर्यन खान के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'एनसीबी 20 अक्टूबर तक आर्यन खान को जेल में रखने में सफल रही। इसका मतलब अब आर्यन को नर्क से गुजरना पड़ेगा। उम्मीद करता हूं कि वह इस असहनीय पीड़ा को बहादुरी के साथ सहन कर पाए। मैं उसके लिए प्रार्थना कर रहा हूं क्योंकि उसकी जान खतरे में है।'


इससे पहले कमाल आर खाने ने ट्वीट्स करके आर्यन खान के मामले में बॉलीवुड की चुप्पी पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि अगर बॉलीवुड एक परिवार है तो परिवार के लोगों को आर्यन खान का सपॉर्ट करना चाहिए था। लेकिन बॉलीवुड वालों के रिश्ते इंसान की कमर्शल वैल्यू पर निर्भर करते हैं।


कमाल आर खान ने ट्वीट किया था कि "बॉलीवुड का एकदम सिंपल फॉर्म्युला है। जो भी सक्सेसफुल होता है, बॉलीवुड का हर आदमी उसका दोस्त होता है। जो भी इमरान खान, फैजल खान और हरमन बावेजा की तरफ फ्लॉप होता है, बॉलीवुड वाले उसे नहीं जानते। मतलब की बॉलीवुड वालों के रिश्ते एक इंसान की कमर्शल वैल्यू पर निर्भर करते हैं।

अगर बॉलीवुड एक परिवार है तो सभी बॉलीवुड वालों को आर्यन खान को सपॉर्ट करना चाहिए था। लेकिन रितिक रोशन के अलावा कोई नहीं बोल रहा है। अजय देवगन, अक्षय कुमार, वरुण धवन, शाहिद कपूर, जूही चावला, जावेद अख्तर, फरहान अख्तर, ट्विंकल खन्ना, काजोल हर कोई चुप्पी साधे हुए हैं। क्योंकि इस बॉलीवुड में तो कोई दोस्त है और ही कोई दुश्मन।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.