'शैतान' ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़कर की कमाई, 'आर्टिकल 370' ने भी लगाई तगड़ी छलांग
Updated on
18-03-2024 01:10 PM
विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'शैतान' का धमाल 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर खब देखने को मिला है। फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड पर भी सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचाया है, जो हालिया रिलीज फिल्मों की तुलना में काफी आगे है। अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर फिल्म 'शैतान' की कहानी ने उसी वक्त से लोगों के दिलों और दिमाग में अपनी जगह बना डाली थी जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म की कहानी से ज्यादा दोनों सितारों के किरदार ने ट्रेलर के साथ ही सुर्खियां बटोर ली थी। वहीं करीब 24 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही फिल्म 'आर्टिकल 370' का भी जोर आज तक चल रहा है। इस फिल्म के साथ इतनी फिल्में आईं और निकल गई, लेकिन यामी गौतम की ये फिल्म अब तक अपना दम दिखा रही है। आइए जानते हैं बीते रविवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
पहले दिन 14.75 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्म 'शैतान' ने शुरुआती तीन दिनों तक छप्पर फाड़कर कमाई की थी। इसके बाद वीक डेज़ में भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया। और हालिया वीकेंड की बात करें तो इस फिल्म ने अपना पूरा दबदबा बना रखा था।
'शैतान' ने रविवार को की 9.75 करोड़ की कमाई
अजय देवगन आर माधवन जैसे शानदार सितारों की ये फिल्म रविवार को भी जमकर कमाई कर डाली। 'शैतान' 100 करोड़ क्लब में पहुंच गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'शैतान' ने दूसरे रविवार को 10 करोड़ से बस थोड़ी ही कम कमाई की। ये कलेक्शन करीब 9.75 करोड़ रहा और कुल मिलाकर इस फिल्म ने 103.05 करोड़ की कमाई कर डाली है।
'शैतान' की वर्ल्डवाइड कमाई 144.00 करोड़ के करीब
वहीं इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो इसने 144.00 करोड़ की बीच कमाई कर डाली है। 9 दिनों में इस फिल्म ने 133.00 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं 9 दिनों में इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन करीब 110.25 करोड़ रहा।
फिल्म 'आर्टिकल 370' का भी खूब चल रहा जादू
आदित्य सुहास जांभले की फिल्म 'आर्टिकल 370' भी इस साल की शानदार फिल्मों में शुमार हो चुकी है। कश्मीर से धारा 370 हटाने के मुद्दे पर बनी इस फिल्म को लोगों ने भरपूर प्यार दिया है। यामी गौतम इस फिल्म में इंटेलिजेंट ऑफिसर की भूमिका में दिख रही हैं जिसके कंधे पर कश्मीर में हिंसा और अस्थिरता से लड़ने की जिम्मेदारी है। फिल्म इतिहास के उन पन्नों को भी खंगालती है जिसमें बताया गया है कि ये धारा किन परिस्थितियों में और क्यों लगाया गया था। फिल्म में यामी गौतम के अलावा प्रियामणि,अरुण गोविल,किरण करमाकर,वैभव तत्ववादी,दिव्या सेठ,राज जुत्शी,अर्जुन राज जैसे कई कलाकार हैं।
'आर्टिकल 370' जल्द ही करेगी 100 करोड़ क्लब में एंट्री
इस फिल्म ने भी रविवार को छप्पर फाड़कर कमाई की है। फिल्म ने 24वें दिन 1.60 करोड़ का कलेक्शन देसी बॉक्स ऑफिस पर किया है और देश भर में अब तक कुल कमाई 72.50 करोड़ के करीब हो चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड 100 करोड़ तक पहुंचने में बस थोड़ी ही पीछे रह गई है। इसने अब तक करीब 98 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…