श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए शाकिब की बांग्लादेश टीम में वापसी

Updated on 25-04-2022 08:06 PM

ढाका अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की श्रीलंका के खिलाफ 15 मई से शुरु होने वाली दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम में वापसी हुई है।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 चक्र के तहत खेली जाने वाली सीरीज में बांग्लादेश 16.66 प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर है जबकि श्रीलंकाई टीम 50 फीसदी अंकों के साथ ही पांचवें स्थान पर है।

गौरतलब है कि 59 टेस्ट मैचों में 4000 से अधिक रन बनाने और 215 विकेट लेने वाले शाकिब निजी कारणों से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भाग नहीं ले पाये थे। वहीं शोरफुल इस्लाम को टीम में फिट होने पर ही जगह मिलेगी।

 वह टखने की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर थे। प्रोटियाज के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान कंधे में चोट लगने वाले तस्कीन अहमद अनुपलब्ध हैं क्योंकि वह अभी तक अपनी चोट से नहीं उबर पाये हैं।

मोमिनुल हक की कप्तानी वाली बांग्लादेश की टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ी शामिल है। इसमें रेजौर रहमान राजा और शोहिदुल इस्लाम अपना पहला टेस्ट खेलेंगे। श्रीलंकाई टीम 8 मई को बांग्लादेश पहुंचेगी

बांग्लादेश टीम इस प्रकार है :

मोमिनुल हक (कप्तान), तमीम इकबाल, महमूदुल हसन जॉय, नजमुल हुसैन शान्तो, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, यासिर अली, तैजुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज, एबादोट हुसैन, खालिद अहमद, नूरुल हसन, रेजौर रहमान राजा, शोहिदुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.