जर्नलिस्ट के सामने ही एमसी स्टैन पर भड़के शालीन, इशारे करने पर हुई गंदी लड़ाई

Updated on 08-02-2023 07:08 PM
'बिग बॉस 16' के फिनाले की घड़ी नजदीक आ चुकी है। इस सीजन को अपने टॉप-5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन, शालीन भनोट और अर्चना गौतम में से कौन 'बिग बॉस 16' का विनर बनेगा, 12 फरवरी को पता चलेगा। लेकिन इससे पहले इन पांचों फाइनलिस्ट को मीडिया के तीखे और टेढ़े सवालों का सामना करना पड़ेगा, जिसकी शुरुआत 8 फरवरी को होगी। लेकिन इसी दौरान शालीन भनोट और एमसी स्टैन का झगड़ा हो जाएगा। इसकी झलक मेकर्स ने नए प्रोमो में दिखाई है।
Bigg Boss 16 के 8 फरवरी को आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया है। प्रोमो में दिखाया गया है कि Shalin Bhanot जब जर्नलिस्ट के सवाल का जवाब देते हैं तो कुछ ऐसा होता है कि वह MC Stan पर भड़क जाते हैं। वह उस जर्नलिस्ट के सामने ही एमसी स्टैन को फटकार देते हैं। घर से मीडिया के जाने के बाद दोनों की तगड़ी लड़ाई होती है।

शालीन से जर्नलिस्ट का सवाल, स्टैन पर निकला गुस्सा

दरअसल होता यह है कि एक जर्नलिस्ट शालीन से सवाल करती है कि आपका मास्टरस्ट्रोक क्या था, टीना के साथ कनेक्शन बनाना या वो ब्रेकअप जो आपको यहां तक लेकर आया। शालीन जब इस सवाल का जवाब दे रहे होते हैं तो स्टैन मीडिया की तरफ कुछ इशारे कर रहे होते हैं। यही बात शालीन को चुभ गई और वह उन्हें फटकारते हुए कहते हैं- मैं तेरे साथ में बोलता हूं क्या? बोलने दे ना।'

स्टैन बोले- विक्टिम कार्ड मत खेलो

जब सारे जर्नलिस्ट बिग बॉस के घर से चले जाते हैं तो शालीन और एमसी स्टैन आपस में भिड़ जाते हैं। बात इतनी भिड़ जाती है कि शिव को बीच-बचाव के लिए आना पड़ता है। स्टैन, शालीन से कहते हैं कि वह उनके साथ विक्टिम कार्ड न खेलें। शालीन कहते हैं कि वह विक्टिम कार्ड नहीं खेल रहे हैं। शालीन जब स्टैन पर चिल्लाते हैं तो स्टैन उनसे कहते हैं कि उस रिपोर्टर पर चढ़ना चाहिए था ना जिसने उन्हें विक्टिम कार्ड प्ले करने को बोला था।

'बिग बॉस 16' विनर को पैसे और कार

'बिग बॉस 16' का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को है। शो में अभी 5 कंटेस्टेंट्स हैं और इनमें अब सिर्फ विनर बनाने के लिए वोटिंग हो रही है। जो भी सदस्य इस सीजन का विनर बनेगा, उसे 21 लाख 80 हजार की प्राइज मनी के साथ i10 Nios कार मिलेगी। सलमान फिनाले की शूटिंग 12 फरवरी को ही करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.