शेन वॉर्न के बेटे ने कहा मुझे अपने पिता पर गर्व, मां ने असामयिक निधन पर जताया दु:ख

Updated on 05-03-2022 09:57 PM

नई दिल्ली शेन वॉर्न अब इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार देर शाम थाईलैंड के अपने विला में वे बेसुध अवस्था में पाए गए थे।

इस 52 साल के दिग्गज क्रिकेटर को उनके साथियों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अपनी गेंद से दुनियाभर के बल्लेबाजों को नचाने वाले ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर वॉर्न की मौत पर पूरी दुनिया स्तब्ध है। उनके निधन का सबसे मारक प्रभाव उनके बेटे और मां पर पड़ा है।

सचिन तेंदुलकर से लेकर ब्रायन लारा तक ने उनकी मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शेन वॉर्न की पारिवारिक जिंदगी काफी विवादास्पद रही, लेकिन इसका असर उनके बच्चों पर नहीं पड़ा। उनके 23 साल के बेटे जैक्सन वार्न ने कहा कि उन्हें अपने पिता पर गर्व है।

जैकसन की दो बहन समर और ब्रुक भी हैं। हालांकि वॉर्न अपनी पत्नी से 2007 में ही अलग हो चुके हैं। जैक्सन ने वॉर्न की मौत के बाद अब तक कुछ नहीं कहा है, लेकिन पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि मैं चाहता हूं कि वे मुझ पर गर्व करें। जैक्सन वॉर्न अपने पिता शेन वॉर्न के साथ पिछले 4 साल से मेलबर्न में ही रह रहे थे।

उन्होंने कहा मेरे जिंदगी काफी निराशाजनक रही है। जब भी मैं कहीं जाता था, तो लोग कहते हैं आप शेन वॉर्न के बेटे जैक्सन हैं। यह कभी नहीं होता था इट्स जैक्सन। मैं सिर्फ जैक्सन बनना चाहता हूं। वहीं वॉर्न की मां ने बेटे की मौत पर सिर्फ इतना कहा कि अभी हम सदमे में हैं। उनके इस बयान से उनके दर्द का समझा जा सकता है। दुनियाभर के फैंस मेलबर्न में पहुंचकर वॉर्न को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

जैक्सन वॉर्न ने मेंस हेल्थ ऑस्ट्रेलिया से बात करते हुए कहा था मैं पिता को सिर्फ पिता के तौर पर देखना चाहता हूं। मैं उनकी तुलना किसी दूसरे पैरेंट्स से नहीं करना चाहता। मैं उन्हें सिर्फ मुस्कुराते हुए देखना चाहता हूं। मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है और मुझे उन पर गर्व है। हालांकि उन्होंने कहा कि पिता के कारण उन्हें शुरुआत में काफी दिक्कत हुई, लेकिन अभी मैं खुश हूं।

शेन वॉर्न जिंदगी में कई बार विवाद में भी रहे। उन्होंने ब्रिटेन की अभिनेत्री लिज हर्ले से सगाई भी कर थी। जैक्सन वॉर्न ने कहा कि मुझे सिर्फ मानसिकता बदलनी थी। मैंने खुद नहीं चुना था कि मेरे पिता कौन होंगे। हालांकि उन्होंने जो किया, वह बहुत भयानक था।

लेकिन आज मुझे उनका साथ मिला है और यह साथ वास्तव में अच्छा है। मैं इसे एन्जॉय भी कर रहा हूं और खुश भी हूं। मालूम हो कि शेन वॉर्न अपने बेटे के साथ बहुत फ्रेंडली थे और वे दोनों अक्सर मस्ती करते दिखाई देते थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर जैक्सन के साथ फोटो भी शेयर की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.