शरद पवार का केंद्रीय एजेंसियों को लेकर सरकार पर बड़ा हमला

Updated on 14-10-2021 08:05 PM

नई दिल्ली महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजीत पवार के से जुड़े कुछ ठिकानों पर आयकर विभाग के छापों के बाद शरद पवार ने केंद्र पर हमला बोला है। पवार ने इसे राकांपा को ही नहीं बल्कि महाविकास अघाड़ी गठबंधन को अस्थिर करने की कोशिश बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी और एनसीबी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि पिछले दो साल में राज्य की महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार को अस्थिर करने के लिए कई नाकाम प्रयास किए गए।राकांपा के अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके राजनीतिक विरोधियों को बदनाम किया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया, ''केंद्र सीबीआई, आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, एनसीबी जैसी कुछ संस्थाओं का लगातार इस्तेमाल कर रहा है। राजनीतिक उद्देश्यों से इन सभी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। पवार ने कहा कि केवल राकांपा को ही नहीं बल्कि महाविकास अघाड़ी गठबंधन के अन्य दो सहयोगी दलों को भी केंद्रीय जांच एजेंसियां निशाना बना रही हैं।

उन्होंने कहा कि अजीत पवार, कांग्रेस के मंत्री अशोक चव्हाण और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी शिवसेना के सुभाष देसाई के करीबी लोगों को भी निशाना बनाया गया। पवार ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करने के नाकाम प्रयासों के बाद वे राज्य सरकार के मंत्रियों के करीबी लोगों को निशाना बना रहे हैं। यह एक रणनीति जान पड़ती है।

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राकांपा नेता अनिल देशमुख के मामले का उल्लेख करते हुए राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा उनके खिलाफ आरोप लगाये जाने के बाद देशमुख को पद छोड़ना पड़ा था। देशमुख के खिलाफ अनेक आरोपों में केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं। सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख चाहते थे कि पुलिस अधिकारी मुंबई के बार और होटलों से हर महीने 100 करोड़ रुपये की उगाही करें।

 पवार ने कहा, ''आरोप लगाने वाले (परमबीर सिंह) का अता-पता नहीं है। ऐसा कभी नहीं होता कि कोई जिम्मेदार अधिकारी किसी जिम्मेदार मंत्री के खिलाफ आरोप लगाए। लेकिन अनिल देशमुख ने इस्तीफा दे दिया और उनके खिलाफ अनेक आरोप हैं। और वह (सिंह) लापता हो गये। यह अंतर है।'' पवार ने पूछा, ''उनके (देशमुख के) घर पर पांचवीं बार छापा मारा गया। मुझे समझ नहीं आता कि एजेंसियों को पांचवीं बार वहां जाकर क्या मिल गया। लेकिन उन्होंने रिकॉर्ड बना लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.