शर्मिष्ठा मुखर्जी ने राजनीति से संन्यास लिया कांग्रेस में प्रणब दा के परिवार की आखिरी सदस्य

Updated on 27-09-2021 07:00 PM

नई दिल्ली पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसी के साथ वह मुखर्जी परिवार की आखिरी सदस्य हैं जिन्होंने कांग्रेस पार्टी से दूरी बना ली है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता नहीं छोड़ रही हैं। बता दें कि इससे पहले प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी भी कांग्रेस छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। शर्मिष्ठा ने एक ट्विटर यूजर को जवाब देते हुए अपने संन्यास की घोषणा की। शर्मिष्ठा ने लिखा, 'बहुत शुक्रिया, लेकिन मैं अब पॉलिटिशियन नहीं हूं। मैंने राजनीति छोड़ दी है। मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य बनी रहूंगी लेकिन अब सक्रिय राजनीति नहीं करूंगी।

देश की सेवा कई तरीकों से की जा सकती है। एक अन्य यूजर के ट्वीट पर शर्मिष्ठा ने जवाब दिया, 'मैंने बचपन से ही पर्याप्त सत्ता देखी है। मुझे यह लुभाता नहीं है। मैं एक शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहती हूं और ऐसी चीजें करना चाहती हूं जो मेरे स्वभाव के अनुकूल हो। इसी साल जुलाई माह में शर्मिष्ठा के भाई और प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव और प्रणब मुखर्जी की साली सुव्रा घोष भी अगस्त माह में टीएमसी में शामिल हो गई थीं। बता दें कि साल 2014 में कांग्रेस जॉइन करने के बाद शर्मिष्ठा मुखर्जी सिर्फ साल 2015 का विधानसभा चुनाव लड़ी थीं। इस चुनाव में वह आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज से हार गई थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.