'वेदा' के टीजर में बाहुबली दिख रहे जॉन अब्राहम पर भारी पड़ी हैं शरवरी वाघ, विलन के रोल में छा गए अभिषेक बनर्जी
Updated on
19-03-2024 02:47 PM
जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म 'वेदा' का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ है जिसमें उतनी ही खूंखार शरवरी वाघ भी नजर आ रही हैं। फिल्म में तमन्ना भाटिया भी नजर आ रही हैं। कमजोर को दबाने के बाद उसका हिंसक चेहरा सामने आता है जो बहुत भयानक होता है, फिल्म कुछ इसी तेवर में दिख रही है। शरवरी वाघ की झलकियां देखकर एक बार आप जरूर ठहरेंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि फिल्म का लीड हीरो जॉन अब्राहम हैं या फिर शरवरी वाघ!
जॉन अब्राहम, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी और शरवरी वाघ जैसे सितारों से सजी फिल्म 'वेदा' का धांसू टीजर सामने आया है जो काफी प्रॉमिसिंग नजर आ रहा है। जॉन अब्राहम 'पठान' के बाद एक बार फिर से अपने एक्शन अवतार में छा जेने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं। इस टीजर में जॉन अब्राहम के किरदार ने तो दहाड़ लगाई ही है लेकिन शरवरी वाघ भी उन्हें खूब टक्कर देती नजर आ रही हैं। इस टीजर में ज़न उनके रक्षक बने दिख रहे हैं।
विलन के रोल में नजर आ रहे हैं अभिषेक बनर्जी
अब तक अभिषेक बनर्जी को अगर आपने कॉमेडी या हल्के-फुल्के अंदाज में देखा है तो इस बार उन्हें नेगेटिव अंदाज में देखने के लिए तैयार हो जाइए। अब अपने विलन वाले रोल में अभिषेक कितना जंचे हैं इसका असली सच तो फिल्म रिलीज ते बाद ही पता लगेगा।
टीजर में जॉन और तमन्ना के कुछ रोमांटिक सीन
टीजर में जॉन और तमन्ना के कुछ रोमांटिक सीन हैं और ऐसा लग रहा है कि फिल्म में उनकी कुछ खास केमिस्ट्री दिखने वाली है। इस टीजर में जॉन के कुछ जबरदस्त डायलॉग हैं, जिसमें वह कह रहे हैं- मुझे झगड़ना नहीं आता, सिर्फ जंग लड़नी आती है। और फिर जब दुश्मन उनसे उनकी पहचान पूछता है तो वो खुद को उनका बाप बताते हैं।
12 जुलाई को रिलीज हो रही है 'वेदा'
जी स्टूडियो की एक्शन फिल्म 'वेदा' को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है और ये फिल्म इसी साल 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जॉन अब्राहम करीब डेढ़ साल बाद एक बार फिर से वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में नजर आए थे।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…