शास्त्री ने अपनी नई किताब में किया धोनी के संन्यास से जुड़ा खुलासा

Updated on 04-09-2021 11:56 PM
लंदन । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अपनी नई किताब स्टारगेजिंग द प्लेयर्स इन माय लाइफ में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर अहम खुलासा किया है। शास्त्री ने अपनी किताब में उस दिन का पूरा विवरण दिया है, जिस दिन मेलबर्न टेस्ट समाप्त होने के बाद अचानक ही धोनी ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने की बात कही थी। शास्त्री ने किताब में लिखा कि धोनी के फैसले के बारे में किसी को भी नहीं पता था। मेलबर्न में सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा था। हमने आखिरी दिन मैच ड्रॉ करा लिया था। धोनी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाना था। उसमें जाने से पहले उन्होंने मुझसे कहा कि रवि भाई, जब मैं वापस लौटूंगा, तो मुझे साथी खिलाड़ियों से बात करनी है। तब मैंने उन्हें कहा था कि आप कप्तान हैं, बिल्कुल बात कर सकते हैं।
शास्त्री ने अपनी किताब में यह भी लिखा कि धोनी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लौटे और घोषणा कर दिया कि यह मेरा आखिरी टेस्ट मैच था। धोनी इसी तरह के इंसान हैं,  वो निडर और निस्वार्थ हैं। उन्होंने बीच सीरीज में इतना बड़ा फैसला लेकर इस बात को साबित कर दिया था।
उन्होंने तब 90 टेस्ट ही खेले थे। उस समय धोनी क्रिकेट के दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ी थे। उनके पास दो विश्व कप और एक चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब था। आईपीएल में भी उनकी धाक थी। उनका खुद का फॉर्म अच्छा था और वो 100 टेस्ट से सिर्फ 10 मैच दूर थे पर फिर भी उन्होंने क्रिकेट को बाय-बाय कह दिया। साथ ही कहा कि वो उनमें से नहीं है, जो यह सोचे कि 100 या 120 टेस्ट हो जाएं, तो फिर संन्यास लूंगा। उनको लगा कि अब तीनों फॉर्मेट में खेलना मुश्किल है, तो फौरन टेस्ट छोड़ने का फैसला कर लिया। शास्त्री ने इस किताब में धोनी के संन्यास के बारे में आगे लिखा कि मैंने धोनी को मनाने की कोशिश कि वो अपने फैसले पर दोबारा विचार करें। वो तब भी टीम के 3 सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक थे। उनके पास अपने टेस्ट करियर को और बेहतर करने का मौका था।
शास्त्री ने आगे लिखा कि सभी खिलाड़ी कहते हैं कि उनके लिए निजी रिकॉर्ड मायने नहीं रखते हैं, लेकिन कुछ के लिए रखते हैं. मैंने उन्हें टटोलने की कोशिश की, वो अपना फैसला बदलने के बारे में क्यो सोचते हैं. लेकिन धानी की सोच में दृढ़ता थी, इस कारण मैं इस मामले में आगे नहीं बढ़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
Advt.