शास्त्री, श्रीधर और अरूण जांच के बाद बुधवार को स्वदेश लौटेंगे

Updated on 13-09-2021 10:07 PM
मैनचेस्टर । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और उनके सहयोगी भरत अरूण और आर श्रीधर बुधवार को स्वदेश रवाना हो सकते हैं हालांकि इसके लिए उनकी आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट दो बार नेगेटिव आनी चाहिये। शास्त्री ओवल में चौथे टेस्ट से पहले कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाये गये थे जिसके बाद से ही वह चार सितंबर से पृथकवास में रह रहे हैं। उनका अरूण और श्रीधर के साथ 10 दिन का पृथकवास सोमवार को समाप्त होने की उम्मीद है हालांकि इन तीनों को ब्रिटेन से भारत के लिये रवाना होने से पहले आरटी-पीसीआर जांच में नेगेटिव आना होगा। यह दोनो इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग के लिए दुबई में ‘बायो-बबल' से जुड़ सकते हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘रवि, श्रीधर और अरूण को कोई समस्या नहीं है और उन्हें कोई ज्यादा लक्षण नहीं है। वे सोमवार को अपना आरटी-पीसीआर परीक्षण करायेंगे और अगर सब ठीक रहता है तो वे रवानगी की पूर्व निर्धारित तारीख पर रवाना हो सकते हैं जो 15 सितंबर है। अंतिम फैसला चिकित्सीय की एक टीम द्वारा लिया जाएगा।'  वहीं भारतीय दल के अन्य सहयोगी स्टाफ सदस्य सोमवार दोपहर को उड़ान से दुबई से होते हुए भारत पहुंचेंगे। इसके अलावा पांचवें टेस्ट से पहले पॉजिटिव पाये जाने वाले जूनियर फिजियो योगेश परमार कुछ और दिन पृथकवास में रहेंगे और पृथकवास पूरा होने के बाद ही स्वदेश लौटेंगे। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.