शत्रुघ्न सिन्हा ओटीटी पर करने जा रहे हैं डेब्यू, अपराध की दुनिया पर आधारित 'गैंग्स ऑफ गाजियाबाद' के लिए रहें तैयार
Updated on
08-03-2024 12:58 PM
दिग्गज एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा एक्टिंग की दुनिया में कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा ओटीटी पर कदम रखने जा रही हैं। एक्टर अब वेब शो 'गैंग्स ऑफ गाजियाबाद' से वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस वेब सीरीज के मेकर्स ने एक्टर को लेकर ये खबरें शेयर की हैं।
बताया गया है कि इस नई सीरीज में शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा आशुतोष राणा, प्रदीप नागर, जतिन सरना, अभिमन्यु सिंह, मुकेश तिवारी, माहिरा शर्मा और सनी लियोनी जैसे कई और कलाकार भी नजर आएंगे।
अपराध की दुनिया पर आधारित है ये ड्रामा सीरीज
वेब सीरीज 'गैंग्स ऑफ गाजियाबाद' की कहानी अपराध की दुनिया पर आधारित एक ड्रामा सीरीज है, जिसे विनय कुमार और प्रदीप नागर लेकर आ रहे हैं और अपने बैनर सुमन टॉकीज के तहत प्रड्यूस कर रहे हैं । बताया जा रहा है कि शो की कहानी छोटे शहर और गांव के परिवेश पर आधारित है, जिसमें सत्ता से लेकर ईमानदारी और 1990 के दशक में उत्तर प्रदेश में होनेवाली अंडरवर्ल्ड से जुड़ी घटनाओं को दिखाने की तैयारी है।
1970 और 1980 के दशक में शत्रुघ्न सिन्हा की कई फिल्में
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा को 1970 और 1980 के दशक में आईं 'मेरे अपने', 'कालीचरण', 'विश्वनाथ', 'काला पत्थर' और 'दोस्ताना' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। शत्रुघ्न सिन्हा आखिरी बार साल 2018 में 'यमला पगला दीवाना: फिर से' में नजर आए थे। वहीं 'वो आदमी बहुत कुछ जानता था' को लेकर भी वह चर्चा में हैं, जिसमें राजीव खंडेलवाल, कुलभूषण खरबंदा, रंजीत जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…