शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, आर्यन को टारगेट कर शाहरुख से हिसाब चुकता किया जा रहा

Updated on 14-10-2021 08:05 PM

मुंबई अपने बयानों के कारण अक्सर ही सुर्खियों में रहने वाले अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने आर्यन खान ड्रग्स केस पर बात की है।शाहरुख खान के बेटे से जुड़े मामले में शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रतिक्रिया देकर सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को डरपोक बताया, बल्कि यह तक कहा कि शाहरुख का बेटा होने के नाते आर्यन को टारगेट किया जा रहा है।


बता दें कि क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन के गिरफ्तार होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग शाहरुख और उनके परिवार के सपॉर्ट में आए हैं।लेकिन अभी भी बहुत से सिलेब्रिटी चुप्पी साधे हुए हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि आर्यन को सिर्फ इसकारण टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि वह शाहरुख के बेटे हैं।

एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा से जब पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री एकजुटता दिखाने और शाहरुख को सपॉर्ट करने में इतनी देरी क्यों दिखा रही है,तब सिन्हा ने कहा, कोई भी आगे नहीं आना चाहता। हर कोई सोचता है, कि यह दूसरे की प्रॉब्लम है और उसे ही इससे डील करना चाहिए।वहां लोग चाहते हैं कि आदमी अपनी लड़ाई खुद ही लड़े। इस इंडस्ट्री में डरपोक लोग भरे हुए हैं। गोदी मीडिया की तरह ही वहां गोदी कलाकार हैं।'


शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया कि क्या शाहरुख को उनके धर्म के कारण टारगेट किया जा रहा है? इसपर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ऐसा कहना गलत होगा कि शाहरुख के धर्म के कारण उन्हें टारगेट किया जा रहा है। लेकिन हां, अब कुछ लोगों ने उस चीज को लेकर भी बोलना शुरू कर दिया है, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। जो कोई भी भारतीय है, वह भारत का बेटा है। संविधान के तहत सभी लोग बराबर हैं।

हालांकि शत्रुघ्न ने माना कि आर्यन को इसकारण टारगेट किया जा रहा है क्योंकि वह शाहरुख के बेटे हैं। उन्होंने कहा, शाहरुख ही वजह हैं,इस कारण आर्यन को टारगेट किया जा रहा है। और भी लोग हैं, जैसे कि मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट, लेकिन उनके बारे में कोई बात नहीं कर रहा है। पिछली बार भी ऐसा ही कुछ हुआ था। उस वक्त पूरा फोकस दीपिका पादुकोण पर था। तब मामले में और भी लोगों का नाम शामिल था, लेकिन फोकस सिर्फ दीपिका पर था।'


शत्रुघ्न सिन्हा का मानना है कि आर्यन के द्वारा कुछ लोग शाहरुख खान के संग अपना हिसाब बराबर कर रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, इस बार उनके पास आर्यन खान है,जिससे वह खेल सकते हैं, क्योंकि वह शाहरुख खान का बेटा है और अब उनके पास अभिनेता के साथ हिसाब बराबर करने का पूरा मौका है। हम सभी जानते हैं कि एनसीबी को आर्यन के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ है और ही कोई फंसाने वाली चीज।

अगर उसके पास से एनसीबी को ड्रग मिला भी होता तो तब भी एक साल की जेल की सजा होती, पर इस मामले में ऐसा भी कुछ नहीं है।'
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा,मामले में एक और जरूरी सवाल यह है कि आर्यन और अन्य लोगों को अरेस्ट करने के बाद उनका ब्लड और यूरिन टेस्ट क्यों नहीं किया गया? इस तरह के मामलों में ये टेस्ट किया जाना सामान्य बात है।' शत्रुघ्न सिन्हा ने आर्यन ड्रग्स केस में कुछ राजनीतिक सहयोगियों के मौजूद रहने की ओर भी इशारा किया।

 शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अरबाज, आर्यन और मुनमुन की हिरासत के वक्त एक पॉलिटिकल पार्टी का सदस्य पंच के तौर पर मौजूद था। वह एनसीबी ऑफिस के बाहर इसतरह से घूम रहा था मानो कुंभ मेले में घूम रहा हो। उसके अलावा उस एक आदमी को किसने परमिशन दी?

सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि केस की जांच पूरी होने से पहले ही उन तीन लोगों को क्यों जाने दिया? जिस शख्स का क्रिमिनल रिकॉर्ड है, वह आर्यन के साथ उस सेल्फी ले रहा था जैसे कि वहां घर का दामाद था। यह सब दिखाता है कि आंखों को जो दिख रहा है, मामले में इससे भी कहीं और ज्यादा छिपा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.