चिढ़ाएगी मुझे! ले मर... 8 साल की मासूम को कुएं में फेंका, वो डूबती रही ग्रामीणों ने किया पुलिस का इंतजार, मौत

Updated on 11-10-2024 11:28 AM
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 35 साल के एक शख्स ने 8 साल की बच्ची को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने बताया कि बच्ची उसे चिढ़ाती थी, इसलिए उसने गुस्से में आकर यह कदम उठाया। घटना के समय बच्ची अपने 6 साल के भाई के साथ पास के मंदिर में दीप रखने जा रही थी।

घटना छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के देवकुलिया गांव की है। मृतक बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है। आरोपी की पहचान गोवर्धन पटेल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गोवर्धन ने बच्ची को कुएं में फेंकने से पहले उसके साथ मारपीट भी की थी।

बच्ची को कुएं में फेंका


बच्ची जब अपने भाई के साथ मंदिर जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने बच्ची से कहा कि और चिढ़ाएगी मुझे? ले मर। इसके बाद उसने बच्ची को कुएं में फेंक दिया। बच्ची का भाई डर के मारे चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

नहीं बच पाई मासूम की जान


गांव वालों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एसडीओपी सलिल शर्मा और राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत बच्ची को कुएं से निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


नाबालिग डूबती रही ग्रामीण करते रहे पुलिस का इंतजार


पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को जिस कुएं में फेंका था, वह बहुत गहरा नहीं था। अगर ग्रामीण समय रहते बच्ची को कुएं से निकाल लेते तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। लेकिन ग्रामीण पुलिस के आने का इंतजार करते रहे और बच्ची की जान चली गई।


आरोपी ने 6 साल के भाई को भी किया घायल


इस घटना में बच्ची का 6 साल का भाई भी घायल है। आरोपी ने उसे ईंट मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी गोवर्धन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.