शीजान की बहनों का दावा- तुनिषा के मां से नहीं थे अच्‍छे संबंंध, शो का हिस्‍सा है हिजाब वाली फोटो

Updated on 02-01-2023 07:20 PM
तुनिषा शर्मा मौत मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मामले में आरोपी शीजान खान की बहनों फलक नाज और शफक नाज के साथ ही उनकी मां ने सोमवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर तुनिषा की मां वनीता शर्मा के दावों पर पलटवार किया है। दोनों बहनों और शीजान की मां ने वनीता शर्मा के सारे दावों और आरोपों को न सिर्फ झूठा बताया है, बल्‍क‍ि एक-एक सबके सबूत भी सामने रखे। फलक और शफक ने कहा कि तुनिषा के अपनी मां से संबंध अच्‍छे नहीं थे। वनीता शर्मा का तुनिषा के पैसों पर कंट्रोल था और वह जबरन बेटी के न चाहते हुए भी उनसे काम करवाती थीं। यही नहीं, दोनों बहनों ने वनीता शर्मा के उस दावे की भी पोल खोली, जिसमें कहा गया कि शीजान का परिवार तुनिषा को हिजाब पहनाता था। बहनों ने बताया कि तुनिषा ने खुद हिजाब वाली फोटो गणेश चतुर्थी के दिन सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की। यह असल में शो 'अली बाब' के सीन का है। तुनिषा ने शो के लिए ह‍िजाब पहना था, न कि शीजान की फैमिली के दबाव में।
वनीता शर्मा ने अपने आरोपों में दावा किया था कि शीजान की बहन फलक उनकी बेटी तुनिषा को दरगाह लेकर जाती थीं। फलक ने इस पर कहा कि तुनिषा शर्मा झूठ बोल रही हैं। अगर वह यह दावा कर रही हैं तो यह भी बताए कि तुनिषा कब दरगाह गई थीं। फलक और शफक ने कहा कि तुनिषा उनकी बहन की तरह थीं। वह काम नहीं करना चाहती थीं और आराम चाहती थी, दुनिया घूमना चाहती थी। लेकिन उसकी मां वनीता शर्मा जबरदस्‍ती बेटी से काम करवाती थी। बहनों ने यह भी कहा कि तुनिषा को उसकी मां घर से बाहर नहीं जाना चाहती थी। पहली बार फलक ही तुनिषा को लेकर समंदर किनारे गई थीं।

'तुनिषा ने मामा पवन शर्मा को चार साल पहले निकाला था'

फलक नाज ने यह भी दावा किया कि तुनिषा के पास पैसों की कमी रहती थी। मां वनीता शर्मा का पैसों पर कंट्रोल रहता था। फलक ने कहा, 'तुनिषा के तथाकथित मामा पवन शर्मा उनके एक्‍स मैनेजर थे, उन्हें 4 साल पहले निकाल दिया गया था, क्योंकि वह कई मामलों में दखल देते थे और उनका बिहेवियर अच्‍छा नहीं था। तुनिषा के एक चाचा हैं संजीव कौशल। वह चंडीगढ़ में रहते हैं। तुनिषा अपने इस चाचा से बहुत डरती थी। तुनिषा अक्सर अपने पैसों के लिए मां के सामने गिड़गिड़ाती थी। संजीव कौशल का नाम सुनते ही वह घबरा जाती थी। संजीव कौशल के उकसाने पर तुनिषा की मां ने उसका फोन तोड़ दिया और गला दबाने की कोशिश की। संजीव कौशल और तुनिषा की मां उस बच्‍ची की जिंदगी को कंट्रोल करते थे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.