उस 15 मिनट के किस्से में फंस गए हैं शीजान खान, तुनिषा शर्मा के वकील ने लगाया हत्या का आरोप

Updated on 10-01-2023 08:42 PM
तुनिषा शर्मा केस में शीजान खान की जमानत याचिका पर 9 जनवरी को सुनवाई होनी थी। वसई कोर्ट में दलीलें सुनने के बाद 11 जनवरी तक इसे स्थिगित कर दिया। इस दौरान एक्टर को बेल तो नहीं मिली लेकिन कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। एक्ट्रेस के कथित सुसाइड से ठीक 15 मिनट पहले क्या हुआ था, इस बारे में सभी जानना चाहते थे। शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने इसी के बारे में बताया और दावा किया कि तुनिषा ने 15 मिनट पहले अली नाम के लड़के से डेटिंग एप टिंडर पर बात की थी। दोनों के बीच वीडियो कॉल हुई थी। इनकी मुलाकाता इसी एप पर हुई थी। कोर्ट में वकील ने ये भी दावा किया कि एक्ट्रेस अली से 21 और 23 दिसंबर को भी कथित तौर पर कॉन्टैक्ट में थी। इस पर अब तुनिषा के वकील ने चौंकाने वाला बयान दिया है, जो कई सवाल खड़े करते हैं।
तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) के परिवार के वकील तरुण शर्मा ने सुनवाई के बाद मीडियो से बात की। उनके सामने उन्होंने डेटिंग एप वाली बात पर कई सवाल किए और फिर से शीजान खान (Sheezan Khan) को शक के घेरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा- 'अगर शीजान ने अपने वकील को ये बताया है तो ये बताइए पहली बहस में तो शीजान ने कहा था कि वह कमरे से चला गया था। जब वह बाहर आ गया तब तुनिषा ने 15 मिनट अली से बात की थी, तो ये बात शीजान को कैसे पता चली? क्योंकि तब तक तो तुनिषा मर चुकी थी। ये उनकी कोर्ट में बहस है?'

तुनिषा शर्मा केस में शीजान पर शक की सूई

तुनिषा शर्मा के वकील ने आगे कहा, '45 मिनट वो दोनों मेकअप रूम में थे। कोर्ट में कह रहे हैं शीजान रूम छोड़कर चला गया था। तो उसे कैसे पता चला कि तुनिषा 15 मिनट अली से बात कर रही थी ऑडिया कॉल या वीडियो कॉल पर? अब तो सबसे बड़ा शक ये हो रहा है कि क्या पता जब तुनिषा गाड़ी में बैठी थी उसके साथ तो उसने शीजान से बात की थी। जब उठाकर वो उसे लेकर गया था। ये सबसे बड़ा सवाल है। अब तक हमें ये सुसाइड का केस लग रहा था लेकिन अब ये हत्या का शक पैदा करता है।'

शीजान खान के वकील ने किया जिया खान का जिक्र

बता दें कि शीजान खान के वकील ने कोर्ट में दलील दी की कथित आत्महत्या से पहले भी तुनिशा 15 मिनट उस शख्स से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इस एंगल से भी जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शीजान खान के निर्दोष होने का दावा करते हुए, उन्होंने जिया खान केस का उदाहरण दिया। कहा कि 2013 में एक्ट्रेस की मौत हुई थी और इस केस में सूरज पंचोली पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था लेकिन बाद में जमानत मिल गई थी। उसी तरह इस मामले में भी कोर्ट करे। लेकिन कोर्ट ने 11 जनवरी तक इस जमानत याचिका पर सुनवाई स्थिगित कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.