शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने:राष्ट्रपति भवन में शपथ ली; कैबिनेट मंत्रियों पर फैसला बाद में होगा

Updated on 04-03-2024 06:15 PM

72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए हैं। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में उन्होंने शपथ ली। इस दौरान उनके बड़े भाई और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। कैबिनेट का ऐलान बाद में किया जाएगा।

शाहबाज को पहला बधाई संदेश तुर्किये से मिला। उसने शपथ के एक दिन पहले ही शाहबाज को शुभकामनाएं भेज दीं।

शाहबाज पाकिस्तान के 24वें PM हैं। वे 3 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री चुने गए थे। उन्हें 201 सांसदों का साथ मिला था। उन्होंने संसद में 1 घंटे 24 मिनट भाषण दिया। इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई थी। उन्होंने खुद को PM की जगह विपक्ष का नेता बता दिया।

शाहबाज ने कश्मीर का जिक्र भी किया। कहा- कश्मीर में लोग मारे जा रहे हैं। इसके अलावा इजराइल लगातार गाजा पर बमबारी कर रहा है। हमें कश्मीर और फिलिस्तीन की आजादी के लिए संसद में प्रस्ताव पास करना चाहिए।

दूसरी बार बने प्रधानमंत्री
यह दूसरी बार है, जब शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के PM चुने गए हैं। इससे पहले साल 2022 में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद शाहबाज शरीफ देश के प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने 12 अप्रैल 2022 को PM पद की शपथ ली थी। वो अगस्त 2023 तक पाकिस्तान के PM रहे। अगस्त 2023 में आम चुनाव कराने के लिए संसद भंग कर दी गई थी। इसके बाद केयरटेकर सरकार आई।

चुनाव के 24 दिन बाद चुना गया पाकिस्तान में प्रधानमंत्री

  • 3 मार्च को संसद का सत्र शुरू होते ही PTI समर्थक सांसद इमरान खान के पक्ष में 'आजादी' और 'कैदी नंबर 804' के नारे लगाते नजर आए। इसके जवाब में PML-N के सांसदों ने 'लॉन्ग लिव नवाज' के नारे लगाए।
  • 8 फरवरी को चुनाव के बाद नवाज शरीफ की PML-N और बिलावल भुट्‌टो की PPP पार्टी ने बहुमत हासिल करने के लिए गठबंधन किया। इस गठबंधन ने नवाज के छोटे भाई और पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को PM पद का उम्मीदवार घोषित किया था।
  • 11 फरवरी को 67 घंटों के बाद सभी सीटों के नतीजे घोषित हुए। इसमें किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। हालांकि इमरान समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवारों ने सबसे ज्यादा 93 सीटें जीतीं।
  • इसके बाद 29 फरवरी को नेशनल असेंबली का पहला सत्र बुलाया गया। सभी सांसदों ने पद की शपथ ली। इसके बाद 1 मार्च को नेशनल असेंबली में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के चुनाव हुए। दोनों में PML-N समर्थन वाले उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।
  • अब 9 मार्च को पाकिस्तान में राष्ट्रपति पद के चुनाव होंगे। PML-N और PPP ने मिलकर आसिफ अली जरदारी को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं इमरान समर्थक SIC ने महमूद खान अचकजई को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.