शिखर धवन का अर्धशतक, पंजाब ने बनाए 187 रन

Updated on 26-04-2022 10:20 PM

मुंबई । आईपीएल 20 -20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 187 रन बनाए। चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब के ओपनर मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। मयंक अग्रवाल 21 गेंदों में दो चौके की सहायता से 18 रन बनाने के बाद महीश थीक्षाना की गेंद पर शिवम दुबे को कैच दे बैठे। भानुका राजपक्षे ने 32 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की सहायता से 42 रन बनाए। उन्हें ड्वेन ब्रावो की गेंद पर शिवम दुबे ने कैच किया। लियाम लिविंगस्टोन 7 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की सहायता से 19 रन बनाने के बाद ब्रावो की गेंद पर मुकेश चौधरी द्वारा लपक लिए गए। जॉनी बेयरस्टो को मिचेल सैंटनर के बेहतरीन थ्रो पर धोनी ने रन आउट कर दिया। पंजाब की तरफ से शिखर धवन ने शानदार पारी खेली। शिखर धवन ने मैदान में चारों तरफ बेहतरीन शॉट लगाए। उन्होंने 59 गेंदों में 9 चौके और दो छक्के की सहायता से 88 रन बनाए। पंजाब के लिए ब्रावो ने दो और महीश ने एक विकेट लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.