'जय श्रीराम' पताका फहराती दिखीं शिल्पा मुंबई के सिद्धिविनायक में दर्शन किये

Updated on 23-01-2024 02:19 PM

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई है। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी इंडियन लुक में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। शिल्पा शेट्टी ऑरेंज और गोल्डन सिल्क साड़ी पहने स्पॉट हुईं। जहां उन्होंने कान में बड़े-बड़े ट्रेडिशनल इयरिंग्स पहने। वहीं बालों का जूड़ा बनाकर गजरा लगाया। शिल्पा मंदिर के बाहर 'जय श्रीराम' पताका फहराती नजर आईं।

सिद्धिविनायक- भगवान गणेश जी का सबसे लोकप्रिय रूप है
सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। गणपति बप्पा का ये मंदिर मुंबई के प्रभादेवी में स्थित है। इस मंदिर में अक्सर फिल्मी सितारों और राजनेताओं को दर्शन करते देखा जाता है।

फिल्मी सितारे भी रामलला प्राण-प्रतिष्ठा का हिस्सा बने
अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान कई फिल्मी हस्तियों को देखा गया। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रजनीकांत, चिरंजीवी और उनका बेटा राम चरण, माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने, कंगना रणोट, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, रणदीप हुड्डा और पत्नी लिन लैशराम, विक्की कौशल और पत्नी कटरीना कैफ, सिंगर सोनू निगम, हरिहरन, शंकर महादेवन, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सुभाष घई, राजकुमार हीरानी और मधुर भंडारकर भी नजर आए।

कृति सेनन डेनिम लुक में दिखीं
कृति सेनन हाल ही में नेहा धूपिया के साथ दिखीं। जहां कृति डेनिम लुक में थीं। वहीं नेहा ब्लैक एंड व्हाइट को-ऑर्ड सेट में नजर आईं। कृति नेहा के टॉक शो 'नो फिल्टर विद नेहा' के लिए आई थीं। बता दें, कृति और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

नेहा धूपिया का टॉक शो 'नो फिल्टर विद नेहा' आजकल सुर्खियों में हैं। शो की होस्ट होने के अलावा, नेहा इसकी मेकर भी रही हैं। नेहा का ये पॉडकास्ट शो काफी फेमस हुआ था। नेहा शो के छठे सीजन में फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नामों के साथ बातचीत करती दिखेंगी। इस सीजन में कुल मिलाकर आठ एपिसोड होंगे, और अब से ये शो जियो सिनेमा पर दिखाया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.