महाराष्ट्र बंद का मुंबई-पुणे में बड़ा असर शिवसैनिकों ने बंद किया हाईवे

Updated on 12-10-2021 07:21 PM

मुंबई महाराष्ट्र में लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में आयोजित बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। सत्ताधारी गठबंधन की ओर से आयोजित बंद के चलते राज्य के कई जिलों में दुकानें बंद हैं और मुंबई एवं पुणे जैसे शहरों में लोकल बसें भी बंद हैं। हालांकि लोकल ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से चल रहा है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बंद का समर्थन मुंबई, पुणे, ठाणे और नासिक की कई ट्रेडर्स एसोसिएशन ने किया है। सोमवार को सुबह मुंबई और पुणे जैसे शहरों में कुछ बसें भी चलती दिखीं और लोग यात्रा करते नजर आए, लेकिन सत्ताधारी दलों के कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद ये बसें भी बंद हो गईं।

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बंद को 100 फीसदी सफल बताया है। राउत ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचले जाने का लोग खुद विरोध कर रहे हैं और उन्होंने बंद को समर्थन दिया है। इस बीच खबर यह भी है कि रात में मुंबई में बीईएसटी की 8 बसों में तोड़फोड़ भी की गई थी। बीईएसटी के प्रवक्ता ने कहा कि हमने हमलों के मद्देनजर सरकार से पुलिस सुरक्षा की मांग की है। भाजपा ने बंद का विरोध करते हुए कहा कि शिवसेना ने हमेशा ही विकास का विरोध किया है।

भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा, 'शिवसेना ने हमेशा विकास का विरोध किया है। उन्होंने 1980 में मिलों में हड़ताल का भी अप्रत्यक्ष तौर पर समर्थन किया था। इसके अलावा नवी मुंबई, सिंधुदुर्ग में हवाई अड्डों और तटीय मार्गों का भी विरोध किया था। भाजपा नेता ने कहा कि अब शिवसेना और उसके साथी दलों ने ऐसे वक्त में बंद का आयोजन किया है, जब राज्य में लोग कोरोना लॉकडाउन के चलते पहले से ही तनाव में हैं। बसों के अलावा राज्य के कई शहरों में ऑटो और टैक्सियों का संचालन भी प्रभावित है।

 कई टैक्सी यूनियंस ने बंद का समर्थन किया है। मुंबई, ठाणे, कल्याण डोंबिवली जैसे क्षेत्रों में सुबह से ही ऑटो और टैक्सी का संचालन प्रभावित है। यही नहीं शिवसैनिकों ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे भी जाम कर दिया है। शिवसेना के अलावा कांग्रेस भी इस बंद में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.