कांग्रेस-एनसीपी से गठजोड़ कर शिवसेना हिंदुत्व से एक इंच भी दूर नहीं गई : ओवैसी

Updated on 16-10-2021 07:04 PM

नई दिल्ली ऑल इंडिया मजलिस--इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर हमला करके हुए कहा कि कांग्रेस-एनसीपी से गठजोड़ कर शिवसेना हिंदुत्व से एक इंच भी दूर नहीं गई। उन्होंने कहा कि हिंदुत् देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है। ओवैसी ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे को संबोधित करते हुए ट्वीट किया।

 इसमें हिंदुत् को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, 'हिंदुत्व देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है। हिंदुत्व की परिभाषा ही है- ब्रिटिश स्टाइल में फूट डालो और राज करो।' ओवैसी ने सीएम उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए लिखा कि एनसीपी और कांग्रेस ने आपके साथ गठजोड़ करके अपनी तथाकथित धर्मनिरपेक्ष विचारधारा को खुशी-खुशी कमजोर कर दिया। लेकिन, आप हिंदुत्व से एक इंच भी दूर नहीं गए।


एआईएमआईएम प्रमुख ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाज को चुनना है कि वह असमानता के लिए आरएसएस के प्यार और स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व न्याय के लिए अंबेडकर की इच्छा के बीच किसे चाहता है।

 इसके पहले महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने भाजपा को टारगेट करते हुए कहा कि हिंदुत्व खतरे में है क्योंकि जो सत्ता में हैं, वो अंग्रेजों की शैली में लोगों को विभिन्न लाइनों पर बांटते हैं। हमें सभी समुदायों की खाई को पाटना है। ठाकरे ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद सहित विभिन्न मुद्दों पर शुक्रवार को अपने पूर्व गठबंधन सहयोगी भाजपा की जमकर आलोचना की।


शनमुखानंद हॉल में शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली में ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने वीर सावरकर और महात्मा गांधी दोनों ही को नहीं समझा है। राजनाथ सिंह ने हाल ही में यह दावा करके विवाद पैदा कर दिया था कि अंडमान के सेलुलर जेल में बंद रहने के दौरान महात्मा गांधी ने वीर सावरकर को ब्रिटिश सरकार को दया याचिका भेजने की सलाह दी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.