शिवराज सरकार मौत को छुपाने में लगी हुई है, भोपाल आगमन पर जनता को सच्चाई बताएं प्रधानमंत्री: पीसी शर्मा

Updated on 11-11-2021 05:33 PM

भोपाल   भोपाल के हमीदिया अस्पताल परिसर में स्थित कमला नेहरू बाल चिकित्सालय में 8 नवंबर को हुए अग्निकांड में 48 घंटे में 14 बच्चों की मौत हुई है। पूर्व मंत्री और विधायक श्री जीतू पटवारी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें खुद यह आंकड़े उपलब्ध कराए हैं, जबकि सरकार सिर्फ अग्निकांड में 4 बच्चों की मौत होना स्वीकार कर रही है।

आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता को पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पी सी शर्मा, डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधो और विधायक आरिफ मसूद ने संबोधित किया।

श्री पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार सरकारी हत्याओं की सरगना बन गई है। भोपाल में अस्पताल में हुआ अग्निकांड बच्चों की सामूहिक हत्या है। माननीय कमलनाथ जी ने हाई कोर्ट के सिटिंग जज से मामले की जांच कराने की मांग की है, सरकार को उस पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही अग्निकांड में 4 बच्चों की मौत स्वीकार कर रही हो लेकिन पिछले 48 घंटे में हमीदिया में 14 बच्चों की मौत हुई है। यह आंकड़े खुद अस्पताल प्रशासन ने उपलब्ध कराए हैं।

श्री पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास से हमीदिया अस्पताल कुछ सौ मीटर की दूरी पर है, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री को वहां जाकर मौके का जायजा लेने का समय नहीं मिला। यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

श्री पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री को मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं अस्पताल के फायर सेफ्टी के लिए सीधे भोपाल कमिश्नर जिम्मेदार हैं उन्हें भी तत्काल पद से हटाया जाए।

पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधो ने कहा कि मध्य प्रदेश के अस्पतालों में सेफ्टी का ऑडिट लंबे समय से नहीं हो रहा है। अस्पताल का प्रबंधन राजस्व कमिश्नर के हाथ में सौंप दिया गया है और डॉक्टरों की इसमें कोई भूमिका नहीं रह गई है। यह जानबूझकर अस्पतालों में बदहाली फैलाने की साजिश है। डॉ. साधो ने कहा कि अस्पतालों का मेंटेनेंस गुजरात की कंपनियों को सौंप दिया गया है जो मनमाने तरीके से काम कर रही हैं।

पूर्व मंत्री पी सी शर्मा ने कहा कि हमीदिया अस्पताल में इसके पहले भी तीन बार आग लग चुकी है, लेकिन प्रशासन नहीं जागा। अगर समय रहते कार्रवाई की जाती तो कमला नेहरू अस्पताल में इस तरह का हादसा देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार जानलेवा सरकार है पिछले 18 महीने में इस सरकार ने जान लेने के अलावा और कोई काम नहीं किया। श्री शर्मा ने कहा कि 15 तारीख को प्रधानमंत्री भोपाल रहे हैं ऐसे में वह आकर यहां के हालात स्पष्ट करें, क्योंकि राज्य सरकार ने अब तक अग्नि कांड को लेकर कोई भी तथ्य जनता के सामने नहीं रखे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री तथ्य सामने नहीं रखते तो कांग्रेस पार्टी मार्च निकालकर प्रधानमंत्री से मिलने जाएगी और उन्हें परिस्थिति से अवगत कराएगी।

विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि जब अग्नि कांड हुआ तो वह अस्पताल गए और उन्होंने प्रशासन से बच्चों को तत्काल निजी अस्पतालों में ट्रांसफर करने की मांग की। लेकिन मंत्री विश्वास सारंग ने इनमें से किसी बात पर अमल नहीं होने दिया। उनके दबाव में प्रशासन मौत के आंकड़े छुपाने की कोशिश में लग गया। उन्होंने कहा कि परिजनों को नवजात बच्चों से मिलने भी नहीं दिया गया जिससे इतनी अमानवीयता हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.