शोएब ने संभाली किचन की कमान, प्रेग्नेंट बीवी दीपिका को दिया आराम, दिल छू लेगा नया वीडियो

Updated on 08-04-2023 08:56 PM
इसमें कोई शक नहीं शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टीवी टाउन के पावर कपल में से एक हैं। उनका प्यार, उनकी केमिस्ट्री और उनका हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहना कपल गोल्स देता है। इन दिनों जहां दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं, वहीं शोएब अपनी बेगमजान का खास ख्याल रख रहे हैं। उन्होंने अपनी बीवी और परिवार के लिए इफ्तारी भी बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शोएब ने प्रेग्नेंट बेगम के लिए बनाई इफ्तारी

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim New Vlog) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंट बेगम का खूब ख्याल रख रहे हैं। अगर आप दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं तो आप इस बात से अच्छी तरह वाकिफ होंगे कि वो हर साल अपने ससुराल वालों के लिए इफ्तारी या सेहरी बनाती हैं। इस साल वो प्रेग्नेंट हैं, बावजूद इसके वो हर दिन कुछ न कुछ बनाती ही रहती हैं, लेकिन पहली बार शोएब इब्राहिम ने किचन की कमान संभाली और दीपिका को छुट्टी दे दी। उन्होंने इफ्तारी का खाना बनाया और दीपिका ने इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद किया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'यहां सीरियस कुकिंग हो रही है।' साथ ही कई हार्ट इमोजी भी बनाए। शोएब ने इससे जुड़ा एक व्लॉग भी शेयर किया है, जिसमें उनकी मां भी उन्हें खाना बनाते देख काफी खुश हैं।

बच्चे के जन्म से पहले खरीदा नया घर

दीपिका कक्कड़ शादी के करीब पांच साल बाद मां बनने वाली हैं। उन्होंने साल 2018 में शोएब इब्राहिम से दूसरी शादी की थी। कपल अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर बहुत एक्साइटेड है। यहां तक कि बच्चे के जन्म से पहले उन्होंने अपने अपार्टमेंट के कदम बगल में नया घर खरीदा है। दोनों घरों को जोड़ने के लिए रेनोवेशन का काम चल रहा है।

पूरी फैमिली रख रही है दीपिका का ध्यान

प्रेग्नेंसी के दिनों में भी दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस को अपने पल-पल की अपडेट्स देती रहती हैं। उन्होंने बताया कि इस समय ना सिर्फ शोएब, बल्कि पूरी फैमिली उनका ध्यान रख रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.