एल्विश यादव के पिता का चौंकाने वाला खुलासा, बोले- लग्‍जरी गाड़ियों से प्रॉपर्टी तक बेटे ने कर्जे पर लिया है सब

Updated on 20-03-2024 01:23 PM
'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव को हाल ही में गिरफ्तार किया गया। एक रेव पार्टी में सांपों के जहर की व्यवस्था करने के मामले में एल्विश बुरे फंसे हैं। नोएडा पुलिस ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए एल्विश यादव को 17 मार्च को गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सूत्रों के अनुसार, एल्विश का नाम पार्टीज में सांप के जहर की व्यवस्था करने में आया था। इन सबके बीच, उनके माता-पिता ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जहां उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Elvish Yadav के व्लॉग्स में दिखाई गईं महंगी गाड़ियों जैसे मर्सिडीज और पोर्श जैसी हाई-प्रोफाइल कारों के बारे में भी माता-पिता ने खुलासे किए। 'आजतक' को दिए इंटरव्यू में एल्विश के माता-पिता ने बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि एल्विश के पास ये गाड़ियां नहीं हैं। एल्विश के पिता रामवतार यादव ने बताया,'वह अपने यूट्यूब वीडियो में अपने स्टंट दिखाने के लिए पुरानी कारों को किराए पर लेता था और उन्हें अपनी नई कारें कहता था।'

एल्विश के पिता का शॉकिंग खुलासा

इसके अलावा, एल्विश के पिता ने बताया कि उनका बेटा अक्सर वीडियो शूट के लिए दोस्तों से कार उधार लेता है और उन्हें वापस करने से पहले वीडियो बनाता है। साथ ही, उनके माता-पिता ने अपने बेटे के पास किसी भी प्रॉपर्टी के होने की बात को भी खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि उनके पास कोई जमीन या अपार्टमेंट नहीं है, ना दुबई में कोई घर है। उन्होंने बताया कि एल्विश अपने यूट्यूब चैनल और जैकेट की ऑनलाइन बिक्री से ही कमाई करते हैं।

एल्विश यादव ने मान ली सारी बात!

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रियलिटी शो के स्टार ने पहले सारे आरोपों से इनकार किया था लेकिन उन्होंने अब इन पार्टियों के लिए सांप के जहर की व्यवस्था करने की बात मान ली है। नए अपडेट में एल्विश ने सबकुछ स्वीकार कर लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.