जर्मनी के हैमबर्ग में चर्च के अंदर गोलीबारी, छह की मौत, पुलिस ने लोगों से घरों के अंदर रहने को कहा

Updated on 10-03-2023 08:18 PM
हैमबर्ग: गुरुवार को जर्मनी के हैमबर्ग में हुई गोलीबारी की घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। जर्मन पुलिस की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक चर्च में हुई इस घटना में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस की तरफ से बताया गया है कि यह घटना गुरुवार को स्‍थानीय समयानुसार रात आठ बजे हुई है। पुलिस का कहना है कि इस गोलीबारी में एक या फिर इससे ज्‍यादा लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि पुलिस ने यह भी कहा है कि घटना को अज्ञात हमलावरों की तरफ से अंजाम दिया गया है।
क्‍या गोलीबारी है आतंकी घटना?
हैमबर्ग के जिस चर्च में यह घटना हुई है उसे यहोवा विटेनस केंद्र के तौर पर जाना जाता है। माना जा रहा है कि संदिग्‍ध की भी इस घटना में मौत हो गई है। पुलिस की तरफ से मृतकों के आंकड़ों पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, स्‍थानीय मीडिया की मानें तो घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। हैमबर्ग पुलिस की तरफ से बताया गया कि उन्‍हें रात करीब नौ बजे इमरजेंसी कॉल्‍स आनी शुरू हुई थीं।
पुलिस प्रवक्‍ता की तरफ से बताया गया है कि अथॉरिटीज की तरफ से इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जैसे ही घटनास्‍थल पर पहुंची तो हर तरफ बस लाशों का ढेर लगा हुआ था। फर्श पर लाशों के अलावा घायल लोग दर्द में तड़प रहे थे। जिस समय घटना हुई, चर्च के अंदर कोई कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस ने इस बात पर कोई जानकारी नहीं दी कि यह कोई आतंकी घटना थी या नहीं। पुलिस का कहना है कि इस समय अभी इस बारे में कुछ नहीं पता लग सका है कि आखिर इस घटना को क्‍यों अंजाम दिया गया या फिर इसका मकसद क्‍या था?

लोगों को किया गया आगाह

घटनास्‍थल से आई फुटेज में नजर आ रहा है कि कई दर्जन हथियारबंद पुलिस ऑफिसर्स सेंटर के अंदर मौजूद हैं जबकि एक हेलीकॉप्‍टर ऊपर चक्‍कर लगा रहा है। चर्च के आसपास की सभी गलियों की नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस ने इस इलाके में सर्वोच्‍च स्‍तर के खतरे की चेतावनी दी है। आसपास के लोगों को घरों के अंदर ही रहने के लिए कहा गया है। हाल के कुछ वर्षों में जर्मनी में कई ऐसे हमले हुए हैं जिन्‍हें कट्टरपंथियों की तरफ से अंजाम दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.