यश और रणबीर कपूर के बॉडी डबल के साथ शुरू हुई 'रामायण' की शूटिंग, पहले पार्ट में इस कारण नहीं होंगे KGF स्टार!
Updated on
02-04-2024 07:13 PM
आखिरकार नितेश तिवारी ने फिल्म 'रामायण' की शूटिंग शुरू कर दी है। 2 अप्रैल से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, लेकिन लीड स्टार्स में से कोई भी इसका हिस्सा नहीं बना। 'रामायण' में जहां यश लंकापति रावण के रोल में हैं, वहीं रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता के किरदार में होंगी। यश को रावण और रणबीर को राम के किरदार में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। हर कोई देखना चाहता है कि ये दोनों स्टार्स ने बड़े किरदारों के साथ किस तरह न्याय कर पाएंगे।
'टाइम्स नाऊ' की रिपोर्ट के मुताबिक, Ramayan के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा 2 अप्रैल को अपने बर्थडे पर शूटिंग शुरू करना चाहते थे, इसलिए जल्दबाजी में शूट शुरू हुआ। शूट में Ranbir Kapoor, साई पल्लवी या Yash शामिल नहीं थे। इसे सिर्फ जूनियर आर्टिस्ट के साथ शुरू किया गया।
रणबीर और यश के बॉडी डबल के ऑडिशन, यश हुए तैयार
'रामायण' पिछले काफी समय से कॉस्ट्यूम की वजह से डिले हो रही थी, लेकिन टीम ने फिल्म सिटी में नए कॉस्ट्यूम में लुक टेस्ट किए। सबसे पहले राम का रोल करने वाले रणबीर और रावण बने यश के बॉडी डबल के लिए ऑडिशन किए गए। इसके बाद शूट शुरू हुआ। वहीं जब सोर्स से पूछा गया कि स्टार्स कब 'रामायण' की शूटिंग शुरू करेंगे, तो बताया, 'इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। बस इतना पता है कि महीनों की टाल-मटोल के बाद यश आखिरकार राजी हो गए हैं। वह रावण का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन वह सिर्फ दूसरे पार्ट में ही नजर आएंगे।'
इसलिए पहले पार्ट में नहीं होंगे यश
सोर्स ने आगे बताया कि मेकर्स की योजना है कि वो 'रामायण' को तीन अलग-अलग पार्ट में रिलीज करें। इसलिए रावण पहले पार्ट का हिस्सा नहीं होगा। यश अब गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिक' की शूटिंग खत्म करने के बाद 'रामायण' की शूटिंग शुरू करेंगे।
'रामायण' की यह होगी कास्ट!
'रामायण' की कास्टिंग की बात करें, तो जहां रणबीर कपूर राम और यश रावण बनेंगे, तो वहीं साई पल्लवी सीता के रोल में हैं। वहीं अन्य किरदारों के लिए भी कई बड़े स्टार्स का नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साक्षी तंवर को रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार मिला है और इंदिरा कृष्णन, राम की मां कौशल्या के किरदार में नजर आएंगी।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…