फारुख शेख और रेखा के रोमांटिक सीन की शूटिंग, भड़क गए थे गांववाले और निकाल ली थीं बंदूकें, जानिए किस्सा
Updated on
19-04-2024 03:33 PM
फारुख शेख और रेखा ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था और उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। फिल्म 'उमराव जान' में भी रेखा और फारुख साथ नजर आए थे और अपनी एक्टिंग से इसे यादगार बना दिया था। लेकिन इस फिल्म में एक रोमांटिक सीन था, जिसकी शूटिंग के दौरान टेंशन का माहौल हो गया था। हालात ऐसे हो गए थे कि गोलियां चल जातीं। पूरा वाकया एक्टर फारुख शेख ने कई साल पहले एक इंटरव्यू में सुनाया था। फारुख शेख और रेखा ने उस रोमांटिक सीन को लखनऊ के पास स्थित एक गांव में शूट किया था। 'फिल्मी फ्राइडे' में इसी बारे में बता रहे हैं।
Farooq Sheikh ने बताया था कि सेट पर आए सारे लोग उनके और Rekha के बीच फिल्माए जा रहे रोमांटिक सीन को देखना चाहते थे। सबके मन में यह जानने की उत्सुकता था कि रोमांटिक सीन कैसे शूट किया जाता है। इसी चक्कर में वहां ऐसी स्थिति पैदा हो गई कि लोगों ने बंदूकें निकाल लीं। रेखा और फारुख शेख के साथ-साथ पूरी टीम घबरा गई थी। फारुख शेख के उसी इंटरव्यू का एक वीडियो क्लिप हाल ही वायरल हुआ था, जिसमें पूरा वाकया बयां किया था।
फारुख शेख ने बताया था क्या था वो रोमांटिक सीन
फारुख शेख ने बताया था, 'हमारी हिंदुस्तानी फिल्मों की बहुत काबिल और बहुत ग्लैमरस हीरोइनों में से एक हैं रेखा जी। उनके साथ मैंने पहली फिल्म 'उमराव जान' की थी। इसमें एक बेहद रोमांटिक सीन था। एक बहुत खूबसूरत और बहुत ही रोमांटिक शाम को उमराव जान और नवाब सुल्तान बहुत ही प्राइवेट किस्म के मुकाम पर मिलते हैं, और वहां उनका एक रोमांटिक सिचुएशन आता है। देखने वाले ये सोचते थे कि फारुख शेख की तो निकल पड़ी। एक तरफ सजी-संवरी रेखा जी खूबसूरत शाम में बैठी हैं और दूसरी ओर तन्हा बैठे नवाब सुल्तान का उनके साथ जबरदस्त रोमांस चल रहा है।' फारुख शेख ने आगे बताया था, 'न सिर्फ ये कि उस वक्त वह सही नहीं था, बल्कि उस समय वहां के हालात भी बिल्कुल खिलाफ थे। हम लोग लखनऊ के पास एक कस्बे में किसी के मकान में शूटिंग कर रहे थे। जिनका वह मकान था, वो न जाने कितनी तकलीफें उठाकर हमें वहां रख रहे थे और खूब मेहमान नवाजी कर रहे थे। गांव में ये बात फैल गई कि शूटिंग हो रही है और वहां रेखा हैं, तो फिर भीड़ बेशुमार आती थी। उस वक्त ये बात बहुत जबरदस्त फैल गई कि फारुख शेख और रेखा के बीच रोमांटिक सीन होने वाला है। वहां के घरों में कमरे तो कई थे, पर छोटे-छोटे थे। अब एक कमरे में मैं भी रहूं, रेखा जी भी रहें, जो कैमरामैन और टेक्नीशंस हैं, वो रहें, ऐसा मुश्किल था।' फारुख शेख ने बताया कि वहां कमरे इतने छोटे थे कि एक ही कमरे में वह, रेखा और कैमरामैन बड़ी मुश्किल से फिट आते थे। लेकिन शूट के दौरान गांववाले भी उसी कमरे में दाखिल होना चाहते थे, जिसमें रोमांटिक सीन शूट किया जा रहा था। इस कारण कुछ लोगों को मौका मिला और कुछ को नहीं मिला। इस कारण हालात बिगड़ गए। उसे याद करते हुए फारुख शेख ने बताया था, 'गांव के सभी लोग, जो उस वक्त वहां पहुंचे थे, वो चाहते थे कि वो भले ही और किसी सीन में हों या न हों, लेकिन उस रोमांटिक सीन के वक्त उस कमरे में दाखिल हो जाएं। और देखें कि रोमांटिक सीन कैसे शूट हो रहा है। अब उसमें किसी को मौका मिला, किसी को नहीं मिला। किसी को दो मिनट बाद आने को कहा गया तो किसी को कहा कि पांच मिनट बाद आइए। लेकिन वहां इतनी गरमागरमी हो गई कि बंदूकें निकल आईं। हालात ऐसे हो गए कि वहां गोलियां चल जातीं। बहुत ही टेंशन का माहौल था। सारा यूनिट, रेखा जी और मैं बहुत टेंशन में थे।'
'उमराव जान' ने जीते थे 4 नेशनल अवॉर्ड, रेखा को मिला था बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब
'उमराव जान' को मुजफ्फर अली ने डायरेक्ट किया था, जिसमें लखनऊ की तवायफ की कहानी दिखाई गई थी। साल 1981 में रिलीज हुई इस फिल्म में रेखा ने तवायफ का किरदार निभाया था। इसके लिए उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता था। फिल्म ने अलग-अलग कैटिगरी में तीन और नेशनल अवॉर्ड जीते थे।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…