क्‍या देश के हर नागरिक को मिलनी चाहिए सेना में ट्रेनिंग? कंगना रनौत ने बताया इससे किन समस्याओं का होगा समाधान

Updated on 12-10-2023 03:18 PM
कंगना रनौत ने देश के नागरिकों को लेकर एक आवाज उठाई है और ग्रैजुएशन के बाद हर किसी के लिए मिलिटरी ट्रेनिंग जरूरी करने की बात कही है। कंगना का कहना है कि ऐसे करने से देश आलसी और गैर जिम्मेदार लोगों से निजात पाने में सफल हो सकेगा।

न्यूज 18 के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कंगना रनौत ने इस मुद्दे पर बातें कहीं। कंगना ने इसी कार्यक्रम में यह सुझाव देते हुए कहा कि देश के नागरिकों को अनुशासन में रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें मिलिटरी ट्रेनिंग दी जाए। उन्होंने कहा, 'अगर देश में ग्रैजुएशन के बाद हर बच्चे के लिए मिलिटरी ट्रेनिंग जरूरी कर दिया जाए तो हमें आलस और गैर-जिम्मेदाराना जैसे व्यवहार से छुटकारा मिल जाएगा। ये ट्रेनिंग उनमें अनुशासन पैदा करेगा।'

बॉलीवुड सितारों और क्रिकेटरों की 'दुश्मन' देशों से दोस्ती पर सवाल

इस बातचीत के दौरान, कंगना ने बॉलीवुड सितारों और क्रिकेटरों द्वारा 'दुश्मन' देशों में उनकी चल रही दोस्ती पर भी सवाल उठाया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अक्सर सैनिकों को बॉलीवुड हस्तियों और क्रिकेटरों के व्यवहार पर सवाल उठाते सुना है।

कंगना ने कहा- हमारे सैनिक पूछते हैं ये सवाल

उन्होंने कहा,'हमारे सैनिक पूछते हैं कि जब बॉलीवुड चीन और पाकिस्तान के कलाकारों के प्रति प्यार दिखाता है, क्रिकेटर्स उनसे गले मिलते हैं तो क्या हम इकलौते ऐसे हैं जो उन्हें अपना दुश्मन समझते हैं? क्या दो देशों के बीच ये नफरत सिर्फ हमारे लिए है? यही वजह है कि हमने तेजस बनाई। इसमें दिखाया गया है कि हमारे सिपाहियों को कैसा लगता है जब वो बॉर्डर पर लड़ रहे होते हैं और पीठ पीछे लोग बातें करते हैं।' उन्होंने देश के बॉर्डर पर लड़ने वाले सिपाहियों के लिए माइक्रो लेवल पर काम करने की बातें भी कही और कहा कि सबसे पहले तो हमें विदेशी सामान को फौरन बॉयकॉट करना चाहिए।

कंगना की अगली फिल्म महिला सिपाही की वीरता की कहानी

बता दें कि कंगना रनौत की अगली फिल्म भारतीय वायु सेना की महिला सिपाही की वीरता की कहानी पर बेस्ड है। कंगना इस फिल्म 'तेजस' में तेजस गिल नामक एक आईएएफ अधिकारी की भूमिका में हैं, जो पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पकड़े गए भारतीय आकाश को बचाने के लिए एक घातक मिशन पर निकलती है। बता दें कि ये फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.