श्रेया घोषाल और सुनिधी चौहान की सेल्‍फी ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, फैंस बोले- ये तो लता और अशा वाली जोड़ी है!

Updated on 01-05-2024 02:27 PM
श्रेया घोषाल और सुनिधी चौहान बॉलीवुड की दो सबसे मशहूर और सबसे मीठी आवाज वाली सिंगर्स हैं। श्रेया घोषाल का गाना 'यिम्‍मी यिम्‍मी' जहां इन दिनों धूम मचा रहा है, वहीं सुनिधी भी अपने लाइव कॉन्‍सर्ट्स से धमाल मचा रही हैं। दोनों खूबसूरत सिंगर्स ने फैंस को एक अनूठा तोहफा दिया है। जी हां, श्रेया और सुनिधी ने साथ में सेल्‍फी शेयर की है। इसमें दोनों विमान के अंदर बैठे हुए हैं। इन तस्‍वीरों में दोनों की बॉन्‍ड‍िंग देखकर जहां फैंस बेहद खुश हैं, वहीं कई लोग इनकी तुलना लता मंगेशकर और आशा भोसले की जोड़ी से भी कर रहे हैं।
श्रेया और सुनिधी ने इंस्‍टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से पहली में जहां दोनों मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं, वहीं दूसरे में सुनिधी चौहान पाउट बना रही हैं। तस्‍वीरें शेयर करते हुए दोनों ने लिखा है, 'SC (सुनिधी चौहान), SG (श्रेया घोषाल) ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया।' श्रेया घोषाल ने पोस्‍ट शेयर करते हुए सुनिधी चौहान को टैग किया है। इस पोस्‍ट को 5 लाख से अध‍िक लाइक्‍स मिल चुके हैं, वहीं 4500 के करीब कॉमेंट्स भी आए हैं।

सुनिधी चौहान बोलीं- साथ में यात्रा बड़ी मजेदार थी

अपनी विमान यात्रा के लिए, सुनिधि चौहान जहां काले और सफेद रंग की चेक शर्ट में नजर आ रही हैं, वहीं श्रेया ने क्रीम कलर की शर्ट पहनी है। दोनों ने आंखों पर चश्‍मा लगा रखा है। पोस्‍ट पर कॉमेंट करते हुए सुनिधि चौहान ने लिखा है, 'यह उड़ान बेहद मजेदार थी!!! लव यू।' पोस्ट पर रिएक्‍ट करते हुए विशाल ददलानी ने लिखा, 'मैं भी इस उड़ान में शामिल होना चाहता हूं! सिर्फ दोनों की बातचीत सुनने के लिए!'

सलीम मर्चेंट, दीया मिर्जा, बादशाह ने भी किया कॉमेंट

म्‍यूजिक डायरेक्‍टर सलीम मर्चेंट ने लिखा है, 'मेरे दो पसंदीदा कलाकार।' दीया मिर्जा ने लिखा, 'आप दोनों को ढेर सारा प्यार।' बादशाह ने भी तस्‍वीर पर रिएक्‍ट किया है। उन्‍होंने लिखा 'डैम।'

किसी ने बताया 'रानी' तो किसी ने 'लता-आशा' की जोड़ी

श्रेया और सुनिधी के एक फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा है, 'इस एक तस्वीर में मेरी पूरी प्लेलिस्ट है।' जबकि एक अन्‍य ने कॉमेंट किया, 'एक फ्रेम में दो लीजेंड और दोनों हमारे पसंदीदा हैं।' कॉमेंट सेक्‍शन में आगे किसी ने दोनों को भारतीय संगीत की 'रानी' बताया है, तो किसी ने सरस्‍वती मां से तुलना की है। एक यूजर ने लिखा है कि दोनों सिंगर्स को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे लता मंगेशकर और आशा भोसले, दोनों बहनें साथ हैं।

सुनिधी को 'धूम मचाले' से मिली थी पॉपुलैरिटी

सुनिधि चौहान ने साल 2000 में 'फिजा' फिल्‍म के गाने 'महबूब मेरे' और 2004 में 'धूम मचाले' जैसे गानों से स्‍टारडम पाया था। तब से अब तक वह सैंकड़ों सुपरहिट गाने गा चुकी हैं। बॉलीवुड के लिए उन्‍होंने 2024 में 'गेम चेंजर' और उससे पहले 'सम्राट पृथ्‍वीराज' फिल्‍म में गाने गाए। सुनिधी इन दिनों जमकर लाइव शोज कर रही हैं, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं।

'देवदास' के गानों ने श्रेया घोषाल को दिया स्‍टारडम

दूसरी ओर, पांच नेशनल अवॉर्ड पा चुकीं टीवी शो 'सारेगामापा जूनियर' में नजर आईं श्रेया घोषाल ने 'देवदास' फिल्‍म के 'बैरी पिया', 'डोला रे डोला' जैसे गानों से पॉपुलैरिटी पाई। वह बीते 24 साल से बॉलीवुड को अपनी सुरीली आवाज से सजा रही हैं। हाल ही रिलीज जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्‍माए गए उनके गाने 'यिम्‍मी यिम्‍मी' ने ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता पाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.