शुभमन गिल ने कबूली सारा अली खान से डेटिंग की बात

Updated on 15-11-2022 06:01 PM

क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच प्रेम कहानियों के किस्से नए नहीं हैं। अब रीसेंट कपल जिसकी डेटिंग के चर्चे गॉसिप गलियारों में गूंज रहे हैं वे हैं शुभमन गिल और सारा अली खान। इस मामले पर शुभमन गिल ने कुछ ऐसा बोला कि इन चर्चों को और हवा मिल गई है। एक चैट शो के दौरान उन्होंने न सिर्फ सारा अली खान की तारीफ की बल्कि डेटिंग के बारे में भी जवाब दिया। 

शुभमन ने बताया सच?

सारा अली खान और शुभमन गिल रीसेंटली एक फ्लाइट में साथ दिखे थे। इससे पहले दोनों को साथ में एक रेस्ट्रॉन्ट में भी देखा गया था। अब चैट शो दिल दियां गल्ला के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह सारा अली खान के साथ डेटिंग कर रहे हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया, शायद। उनको इस बारे में और कुरेदा गया और पूछा गया कि सारा के सारा सच बोलो। इस पर वह बोले, सारा दा सारा सच बोल दिया। शायद हां, शायद नहीं। 

सारा की तारीफ

शो के दौरान शुभमन से यह भी पूछा गया कि उनके हिसाब से बॉलीवुड की सबसे फिट ऐक्ट्रेस कौन है। इस पर उनका जवाब था सारा। शुभमन के इन जवाबों के बाद चर्चे तेज हो गए हैं कि दोनों के बीच कुछ तो है।

दोस्त बर्थडे मैसेज के थे चर्चे

वैसे बता दें कि शुभमन गिल का नाम पहले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के साथ भी जुड़ चुका है। शुभमन के बर्थडे पर उनके एक क्रिकेटर दोस्त ने भी सारा से कनेक्शन की हिंट दी थी। उन्होंने लिखा था, बहुत SARA प्यार।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.