शुभमन रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले के लिए पंजाब टीम से जुड़ेंगे

Updated on 04-06-2022 10:37 PM

मुम्बई सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले में पंजाब की ओर से खेलते हुए नजर आयेंगे हालांकि वह लीग दौर में टीम के साथ नहीं थे। पंजाब टीम के कोच सुरेंद्र भाव ने भी कहा है कि शुभमन नॉकआउट मुकाबले के लिए टीम में रहेंगे।

पंजाब को सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश का मुकाबला करना है। यह मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा। पंजाब टीम को तीन मैचों में 16 अंक मिले थे और उसने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया था।


शुभमन ने लाल गेंद से अपना अंतिम मुकाबला दिसंबर 2021 में खेला था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच घर में खेली गई 2 मैचों की सीरीज में उन्होंने 4 पारियों में 144 रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल के 16 मैच में 483 रन बनाए थे और 4 अर्धशतक लगाये थे। फाइनल में उन्होंने नाबाद 45 रन बनाए थे। वहीं पंजाब टीम को मध्यप्रदेश के खिलाफ मुकाबले से पहले एक झटका भी लगा है।

 टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भारतीय टीम में जगह मिली है , इसलिए वह इस मैच में नहीं खेल पायेंगे। कोच भावे ने कहा कि अर्शदीप की कमी हमें खलेंगी पर हमारी हमारी तैयारी पूरी है और अब हमारी नजरें सेमीफाइनल में जगह बनाने पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.