कियारा से शादी के बाद काम पर लौटे सिद्धार्थ मल्होत्रा, पपाराजी ने चिढ़ाया- अब मिले हो भाई

Updated on 16-02-2023 07:18 PM
जब से सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी से शादी की है, तब से वह लगातार लाइमलाइट में हैं। सिर्फ सिद्धार्थ ही नहीं बल्कि नई-नवेली दुल्हनिया कियारा भी चर्चा में बनी हुई हैं। सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी को जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की। फिर उन्होंने 12 फरवरी तक सारे रस्म-रिवाज निभाए और रिस्पेशन पार्टी रखी। अब जब शादी से जुड़ी सारी चीजें निपट चुकी हैं तो फाइनली सिद्धार्थ मल्होत्रा काम पर लौट चुके हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा को शादी के बाद पहली बार शूट पर देखा गया तो फैन्स भी एक्साइटेड हो गए।

Sidharth Malhotra को हाल ही मुंबई में अपनी फिल्म 'योद्धा' की टीम के साथ देखा गया। सिद्धार्थ हमेशा की तरह काफी डैशिंग और हेंडसम लग रहे थे। वह हमेशा की तरह सबकी तरफ स्माइल करते नजर आ रहे थे। लेकिन यूजर्स और पपाराजी का मानना है कि शादी के बाद सिद्धार्थ के चेहरे पर ज्यादा नूर आ गया है। सिद्धार्थ को शादी के बाद पहली बार देख पपाराजी चहक उठे। सिद्धार्थ भी उनसे मिलकर काफी खुश हुए।

पपाराजी बोले- शादी के बाद अब मिले हो भाई

सिद्धार्थ मल्होत्रा पपाराजी को देखते ही उनके पास गए और साथ में तस्वीरें क्लिक करवाईं। पपाराजी भी सिद्धार्थ देखकर बोले उठे- शादी के बाद आज मिल रहे हो भाई।' इस पर सिद्धार्थ ने स्माइल करते हुए बस इतना ही कहा- योद्धा। इस वीडियो को एक पपाराजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो पर फैन्स और यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। फैन्स का कहना है कि कियारा से शादी के बाद सिद्धार्थ के चेहरे और भी ज्यादा चार्म आ गया है। देखिए वीडियो और पढ़िए कमेंट्स:

सिद्धार्थ और कियारा की 3 फिल्म की डील?

वहीं खबर है कि सिद्धार्थ और कियारा ने फिलहाल वर्क कमिटमेंट के कारण अपना हनीमून पोस्टपोन कर दिया है। जहां सिद्धार्थ 'योद्धा' केे अलावा वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में जुट गए हैं, वहीं कियारा भी अपना काम निपटा रही हैं। हाल ही ऐसी खबरें आई थीं कि शादी के बाद कियारा और सिद्धार्थ की करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के साथ तीन फिल्मों की डील हुई है। लेकिन करण जौहर ने इन खबरों का खंडन कर दिया और कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.