शादी से पहले ही अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी

Updated on 21-10-2022 06:01 PM

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों की शादी की खबरें भी खूब सुर्खियों में हैं। लेकन इससे पहले एक नया अपडेट आ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि शादी से पहले दोनों लिव इन में रहने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जानना चाहता है और शादी से पहले एक-दूसरे को अच्छे से समझना चाहते हैं इसलिए दोनों लिव इन में रहना चाहते हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बस शादी से पहले एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करके फ्यूचर के लिए तैयार हो रहे हैं।

नए घर की हो रही तलाश

रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा अपने लिए नया घर देख रहे हैं जहां दोनों अपनी लाइफ के नए चैप्टर को शुरू करें। अगर कोई अच्छा घर नहीं दिखता है तो फिर कियारा, सिद्धार्थ के घर ही शिफ्ट हो जाएंगी।

ऐसी खबर है कि सिद्धार्थ और कियारा अगले साल अप्रैल में शादी करने वाले हैं। अब दोनों अपने रिश्ते को एक स्टेप और आगे बढ़ाना चाहते हैं। वैसे बता दें कि कियारा, सिद्धार्थ से पहले भी कई कप्लस शादी से पहले लिव इन में साथ रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी शादी से पहले ही लिव इन में रहने लगे थे।

वैसे बता दें कि हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इनडायरेक्टली अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट किया है। वहीं अब दोनों से हर इवेंट में इस बारे में पूछा जाता है। हाल ही में सलमान खान ने भी बिग बॉस में आए सिद्धार्थ मल्होत्रा से कियारा और शादी को लेकर सवाल किया था जिस पर सिद्धार्थ ने कहा था कि वह जल्द शादी करेंगे।

कियारा और सिद्धार्थ बता दें कि साथ में फिल्म शेरशाह में नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि दोनों एक बार फिर साथ में नजर आने वाले हैं। दोनों शशांक खैतान की अपकमिंग फिल्म में काम करेंगे। हालांकि फिल्म के नाम को लेकर अभी कोई अनाउसमेंट नहीं हुई है।

दोनों की शादी की बात करें तो सिद्धार्थ और कियारा ग्रैंड नहीं बल्कि इंटीमेट शादी करेंगे जो दिल्ली में हो सकती है। इस शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.