सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर हैं प्रेग्नेंट जल्द आने वाला है घर में नन्हा मेहमान: रिपोर्ट

Updated on 27-02-2024 01:39 PM
पंजाबी दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला जिन्हें लोग शुभदीप सिंह सिद्धू के भी नाम से जानते हैं, अब उनकी मां फिर से प्रेग्नेंट हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही उनके माता-पिता अपनी फैमिली में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने की तैयारी कर रही है। परिवार से मिली जानकारी के आधार पर इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मूसेवाला की मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके परिवार से एक नया सदस्य जुड़ने जा रहा है।

दिवंगत फेमस सिंगर मूसेवाला ने साल 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में मनसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह जीत नहीं पाए थे। सिंगर की उसी साल 29 मई को हत्या कर दी गई थी।

पंजाब के अमीर गायकों में से एक रहे हैं सिद्धू मूसेवाला

पंजाब के अमीर गायकों में से एक रहे सिद्धू मूसेवाला के गाने को लेकर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनके निधन ने हर किसी को शॉक कर दिया था। उनकी पॉप्युलैरिटी का आलम ये था उनकी मौत के बाद भी उनके कई गाने रिलीज हुए और खूब हिट रहे।

परिवार ने बताया- उनकी मां की डिलीवरी जल्द होगी

बता दें कि मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। हालांकि उनके माता-पिता ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन पारिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि उनकी मां की डिलीवरी जल्द ही होने की उम्मीद है।

पिता ने किया है विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले किसानों का समर्थन

अटकलें ये भी हैं कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बठिंडा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हाल ही में, चरण कौर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'दिल्ली चलो' विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले किसानों का समर्थन किया था। उन्होंने खनौरी सीमा पर मारे गए किसान शुभकरण सिंह के लिए न्याय की भी मांग की थी।उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिद्धू मूसेवाला, दीप सिद्धू और शुभकरण सिंह की तस्वीरें शेयर की थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.