सिक्‍क‍िम की जेटशेन ने जीता सारेगामापा लिटिल चैंप्स, मिला भारी भरकम कैश प्राइज

Updated on 23-01-2023 06:57 PM
सारेगामापा लिटिल चैंप्स के ग्रैंड फिनाले के साथ ही इस सीजन 9 के विनर की भी घोषणा हो गई। टीवी के पॉप्युलर सिंगिंग रियलिटी शो में से एक 'सारेगामापा 9' का खिताब जेटशेन डोहना लामा ने जीता है, जो सिक्किम की रहने वाली हैं। शंकर महादेवन, अनु मलिक, नीति मोहन जैसे जजों ने इस शो के कंटेस्टेंट्स का पूरे सीजन में हौसला बढ़ाया और आखिरकार लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ शो के फाइनल विनर की भी घोषणा कर दी।

इस एपिसोड में टॉप 6 फाइनलिस्ट ने दिखाया दम

सिंगिंग रियलिटी शो की दुनिया में सबसे अधिक प्यार पाने वाले इस शो 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' का बीती रात धमाकेदार ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। इस एपिसोड में टॉप 6 फाइनलिस्ट ने खूब दमदार परफॉर्मेंस दिखाया। इन 6 फाइनल कंटेस्टेंट्स में हर्ष सिकंदर, रफा यासमीन, अथर्व बक्शी, अतनु मिश्रा, जेटशेन लामा और न्यानेश्वरी घाडगे के नाम शामिल हैं जिन्होंने विनर के ताज को पाने के लिए अपना दम खूब दिखाया। हर कंटेस्टेंट्स ने अपने परफॉर्मेंस से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

शंकर महादेवन और नीति मोहन ने भी किया परफॉर्म

इस शो को होस्ट करते हुए भारती सिंह ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। करीब 3 महीने तक चले इस कड़े कॉम्पिटिशन के बाद बेस्ट सिंगर यानी सारेगामापा लिटिल चैंप्स की विनर जेटशेन डोहना लामा को ताज पहनाया गया। इस फिनाले पर कंटेस्टेंट्स के अलावा जजेज शंकर महादेवन और नीति मोहन ने भी ऐसे धमाकेदार परफॉर्मेंस दिए जिसने सुनने वालों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस फिनाल के मौके पर बॉलीवुड से भी कई दिग्गजों को बुलाया गया था जिसमें जैकी श्रॉफ, अनुराग कश्यप के अलावा म्यूजिक डायरेक्टर अमित त्रिवेदी भी नजर आए।

जेटशेन ने कहा- मेरा सपना सच हो गया

इस मौके पर जैकी श्रॉफ मंजीरा बजाते नजर आए। अपनी इस जीत पर खुश जेटशेन ने कहा कि उनका सपना सच हो गया। जेटशेन ने ये भी कहा कि सभी कंटेस्टेंट्स काफी टैलेंटेड हैं और सच कहा जाए तो यह मुकाबला बेहद मुश्किल था। उन्होंने कहा, 'मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे इन टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स के साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला और मैं अपने सभी मेंटर्स की आभारी हूं जिन्होंने मुझे अपनी काबिलियत समझ पाने में मेरी काफी मदद की। मैं यहां से ढेर सारी यादें लिए जा रही हूं और सिंगिंग की दुनिया में मुझे मेरे नए सफर का इंतजार है।'

ट्रोफी के साथ-साथ कैश प्राइज भी मिला

'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' के विनर को ट्रोफी के अलावा काफी मोटी रकम इनाम में मिली है। उन्हें 10 लाख रुपये का कैश प्राइज़ दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.