अनंत-राधिका के वेडिंग कार्ड में चांदी का मंदिर:अंदर सोने की मूर्तियां और हैंड रिटन लेटर, 12 जुलाई को मुंबई में होगी शादी

Updated on 29-06-2024 12:53 PM

इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मुंबई में होने वाले इस भव्य समारोह में परंपरा और भव्यता का मिश्रण देखने को मिलेगा।

वेडिंग कार्ड में छोटा सा मंदिर भी
शादी की तैयारियों के बीच कपल का वेडिंग कार्ड सामने आया है। वीवीआईपी को दिए एक निमंत्रण पत्र में चांदी का मंदिर है। अंदर सोने की 4 मूर्तियां हैं। दूसरा निमंत्रण पत्र गोल्डन बॉक्स में है। इसमें मंदिर को छोटे रूप में बॉक्स के भीतर ही रखा गया है। यह भी दैवीय थीम पर बेस्ड है।

हाथ से लिखा पत्र, बॉक्स खोलते ही गूंजते हैं विष्णु मंत्र

एक खूबसूरत कढ़ाई वाले वेडिंग बॉक्स के ऊपर विष्णु भगवान की तस्वीर है।

इस तस्वीर में नारायण के हृदय में लक्ष्मी को दिखाया गया है।

इस बॉक्स को खोलते ही विष्णु मंत्र गूंजने लगता है।

लाल रंग के इन्वाइट बॉक्स को खोलने पर छाेटा सा चांदी का मंदिर सामने आता है।

इसमें गणपति, राधा-कृष्ण और देवी दुर्गा की सोने की मूर्तियां हैं।

एक पाउच में पश्मीना शॉल, दूसरे में रूमाल

दूसरे निमंत्रण पत्र में सबसे पहले एक छोटे से लिफाफे में नीता अंबानी का हैंड रिटन लेटर है।

इसमें वो भावनाएं व्यक्त करते हुए आमंत्रण दे रही हैं।

इस पत्र के अलग-अलग पन्नों पर विभिन्न रस्मों की जानकारी है।

ऊपरी हिस्से में वैकुंठ धाम का दृश्य है।

एक पाउच में कश्मीर के कलाकारों द्वारा बनाई गई पश्मीना शॉल है।

एक अन्य पाउच खोलने पर अनंत-राधिका के नाम के पहले अक्षर की कढ़ाई वाला रूमाल है।

अंत में ऋग्वेद का श्लोक लिखा गया है।

3 दिन तक चलेंगे वेडिंग फंक्शंस

अनंत और राधिका इससे पहले मार्च की शुरुआत और मई के अंत में प्री-वेडिंग सेरेमनी सेलिब्रेट कर चुके हैं। अब 12 जुलाई को शुभ विवाह, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम और 14 जुलाई को रिसेप्शन हाेगा। ये तीनों कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.