सिमी ग्रेवाल को कैमरे के सामने उतारने थे पूरे कपड़े, शूट करते हुए हुईं नर्वस! तब शशि कपूर ने ऐसे की थी मदद
Updated on
19-03-2024 02:50 PM
शशि कपूर बॉलीवुड के उन चंद सितारों में से एक थे जिनकी पर्दे पर रोमांटिक छवि ने रियल लाइफ में लड़कियों को भी खूब दीवाना बनाया था। शशि कपूर से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सिमी ग्रेवाल ने सुनाया था, जब वह उनके साथ एक फिल्म में काम कर रही थीं और एक्ट्रेस को बिना कपड़ों के नजर आना था। इस सीन को लेकर सिमी ग्रेवाल काफी नर्वस थीं लेकिन शशि कपूर ने बखूबी इस मौके को हैंडल किया था।
असीम छाबड़ा की किताब 'Shashi Kapoor: The Householder, The Star' में सिमी ग्रेवाल ने एक किस्सा सुनाया है। साल 1972 की फिल्म 'सिद्धार्था' आई थी जिसमें एक ऐसा सीन था जब सिमी को बिना कपड़ों के दिखना था और उस दौरान शशि ने उन्हें इस सीन के लिए कम्फर्टेबल, ये किस्सा इसी से जुड़ा है। बताया जाता है कि सिमी इस सीन से पहले काफी नर्वस थीं। इसके बाद शशि ने कुछ ऐसी बातें बोलीं कि एक्ट्रेस में इस सीन को लेकर जबरदस्त कॉन्फिडेंस आया।
कैमरे के सामने बिना कपड़ों वाले सीन को लेकर नर्वस थीं सिमी
सिमी ने वो किस्सा याद करते हुए कहा था, 'मैं बता नहीं सकती कि उस सीन को लेकर मैं कितनी नर्वस थी। आखिरकार मैंने कमर से नीचे तक बॉडी स्टॉकिंग पहना, लेकिन जब मुझे टॉपलेस होना पड़ा तो मैं काफी परेशान हो गई। मैं सिर ऊपर नहीं कर पा रही थी और मैंने अपनी आंखें झुका ली। शशि को समझ आ गया था कि मैं किस सिचुएशन से गुजर रही हूं और फिर उन्होंने कहा- शर्माने की जरूरत नहीं सिमी, आप बहुत खूबसूरत हैं, उनकी इतनी सी बात सुनकर मुझे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ने की हिम्मत मिली।'
नीतू कपूर ने बताया था- कभी शशि कपूर पर हुआ करता था क्रश
'कॉफी विद करण' के सीजन 8 में नीतू कपूर ने ये स्वीकारा था कि किसी जमाने में उन्हें शशि कपूर पर क्रश हुआ करता था। हालांकि, रिश्ते में शशि कपूर उनके ससुर लगते थे। नीतू कपूर के इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया था। उस जमाने में शशि कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अधिक हैंडसम एक्टर में शुमार थे। उनकी सादगी, ईमानदारी और फीमेल ओरिएंटेड उनकी शख्सियत और अपने को-स्टार्स के साथ सम्मानपूर्ण व्यवहार, उनकी कुछ ऐसी खूबियां थीं जिसकी वजह से फीमेल फैन्स के बीच उन्हें लेकर हद दीवानगी हुआ करती थी।
जीनत अमान के स्कूल पहुंचे थे शशि कपूर, सारी लड़कियां दीवानी
वहीं जीनत अमान भी शशि कपूर के गुड लुक्स को लेकर अपने स्कूल के दिनों से ही उनकी दीवानी हुआ करती थीं। जीनत ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि शशि अपनी वाइफ जेनिफर के साथ उनके स्कूल पहुंचे थे, जहां उन्हें प्ले करना था। जीनत और उनकी फ्रेंड्स शशि को देखकर उनके हैंडसम लुक पर दिल हार बैठी थीं। उन्होंने कहा था, 'मैंने उनके साथ कुछ शानदार औऱ कभी न भूलने वाली फिल्में की हैं, लेकिन उससे पहले मुझे याद है कि जब मैं सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई कर रही थी तो शशि हमारे स्कूल प्ले में परफॉर्म करने के लिए अपनी वाइफ के साथ आए थे। वो इतने हैंडसम दिख रहे थे कि उन्हें देखकर हम सारी स्कूल गर्ल्स की हालत खराब हो गई थी।'
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…