शीर्ष एथलीटों के वैश्विक फिटनेस कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगी सिंधू और विनेश

Updated on 21-06-2020 04:02 AM
नई दिल्ली। भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पी.वी. सिंधू 23 जून को विश्व ओलिंपिक दिवस के अवसर पर होने वाले लाइव फिटनेस कार्यक्रम में दुनिया भर के 21 शीर्ष एथलीटों के साथ शामिल होंगी। सिंधु के अलावा शीर्ष महिला पहलवान विनेश फोगाट भी इस समारोह में भाग लेंगी। इस दौरान विनेश और सिंधु दुनिया भर के ओलिंपिक खिलाड़ियों के साथ पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में अपने विशेष वर्कआउट (कसरत) को दिखाएंगी। इस वीडियों में खिलाड़ी अपने -अपने पसंदीदा वर्कआउट को दिखाएंगे जो ओलिंपिक चैनल पर उपलब्ध होगा।
गौरतलब है कि सिंधू दुनिया भर के उन एथलीटों में शामिल होंगी जिनके वर्कआउट का सीधा प्रसारण ओलिंपिक के इंस्टाग्राम पेज पर किया जाएगा। सिंधू हैदराबाद के अपने घर से ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगी। इसका प्रसारण अलग-अलग 20 समय क्षेत्र (टाइम जोन) में 11 बजे दिन में किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कहा है कि ओलिंपिक दिवस 2020 में दुनिया भर में ओलंपियन, एथलीट और प्रशंसक 24 घंटे के डिजिटल वर्कआउट में नजर आयेंगे।
आईओसी ने कहा, ‘कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में हुए लॉकडाउन के दौरान 50 से अधिक देशों के लगभग 5000 ओलिंपिक खिलाड़ियों ने 24.3 करोड़ दर्शकों के साथ अपने रोजाना के वर्कआउट को साझा किया, जिसमें शरीर और मन में स्वस्थ रखने के तरीके के बारे में जानकारी दी गयी थी।' आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा कि इस बार का ओलंपिक दिवस का कार्यक्रम पहले से अलग होगा। उन्होंने कहा, ‘हम स्थगित हुए टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी के लिए एकजुटता के साथ एक खेल की शक्ति का उपयोग करें जिससे सभी को लाभ हो।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
नई दिल्ली: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम…
 06 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक है, क्योंकि आज भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस ऐतिहासिक मुकाबले…
 06 June 2026
नई दिल्ली: जापान के काकामिगाहारा में खेली जा रही महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया…
 06 June 2026
मुल्लांपुर: मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। भले ही इस मैच…
 05 June 2026
नई दिल्ली: रूस की टेनिस खिलाड़ी मीरा आंद्रीवा ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन में यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक को 6-1, 6-3 से हराकर अपने पहले महिला एकल ग्रैंडस्लैम फाइनल में…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व विकेटकीपर और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने गुरुवार को पुरुष टी20 टीम की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव को हटाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय पुरुष टी20 टीम का नया कप्तान बनना तय, इसका ऐलान…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अब 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भिड़ने वाली है। यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल का हिस्सा नहीं…
 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
Advt.