नहीं टूटा सिरीषा का हौसला स्पेस की सैर करने वाली तीसरी भारतवंशी

Updated on 14-10-2021 08:05 PM

नई दिल्ली हौसले बुलंद हों तो शुरुआती असफलताओं के बावजूद इंसान अपनी मंजिल ढूंढ ही लेता है। भारतीय मूल की सिरीषा बांदला इस बात की जीती-जागती मिसाल हैं। दरअसल, सिरीषा बचपन से ही चांद-तारों की दुनिया में सैर करने के सपने देखती थीं। हालांकि, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से जुड़ने का उनका सपना चिकित्सकीय आधार पर टूट गया। बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

खगोल विज्ञान की बेहतरीन समझ के बलबूते वह सिर्फ बेहद कम उम्र में शीर्ष निजी अंतरिक्ष कंपनियों में ऊंचा ओहदा हासिल करने में कामयाब रहीं, बल्कि जुलाई 2021 में स्पेस यात्रा की ख्वाहिश भी पूरी कर ली। सिरीषा 11 जुलाई की रात कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद अंतरिक्ष की सैर करने वाली तीसरी भारतवंशी महिला बन गईं। सुनीता के खाते में तो स्पेस में सात बार चहकदमी करने की उपलब्धि भी दर्ज है।

 वहीं, भारतीय वायुसेना से जुड़े रह चुके राकेश शर्मा अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाले एकमात्र भारतीय नागरिक हैं। अंतरिक्ष यात्रा के दौरान सिरीषा ने धरती से 89.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरी थी। हालांकि, वहयूनिटी-22’ के चालक दल का हिस्सा नहीं थीं, क्योंकि यह स्वप्रक्षेपण प्रणाली से संचालित यान था। इस कारण संघीय उड्डयन प्राधिकरण ने उन्हेंअंतरिक्ष यात्रीके बजायअंतरिक्ष पर्यटककी श्रेणी में शुमार किया है।

 ‘वर्जिन गैलेक्टिकमें शोध संचालन और सरकारी मामलों की उपाध्यक्ष सिरीषा ने कंपनी के संस्थापक सर रिचर्ड ब्रैंसन, डेव मैके, माइकल मासुकी, बेथ मोजेस और कॉलिन बेनेट के साथ अंतरिक्ष यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के लिए एक शोध किया था, जिसका मकसद पौधों पर बदलते गुरुत्वाकर्षण का असर आंकना था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.