राम चरण की बहनों ने की भाभी उपासना की गोदभराई, खास दोस्त सानिया मिर्जा-कनिका कपूर भी पहुंचीं

Updated on 25-04-2023 08:41 PM
साउथ एक्टर राम चरण और पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। दोनों ने हैदराबाद में दोस्तों और परिवार के साथ एक बार फिर से गोद भराई सेरेमनी की। इस बार राम चरण की बहनों ने भाभी उपासना के लिए हैदराबाद में गोद भराई की रस्म रखी। उपासना ने इंस्टाग्राम पर राम चरण की बहनों और परिवार के साथ फंक्शन से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। सानिया मिर्जा और कनिका कपूर भी कुछ फोटोज में नजर आईं।

Ram Charan की पत्नी Upasana Kamineni इस समय प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में हैं। इससे पहले एक्टर अल्लू अर्जुन ने उपासना के साथ इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पार्टी से एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था, 'मेरी प्यारी उपसी (यानी कि उपासना) के लिए बहुत खुश हूं,' उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी लगाया था। इंस्टाग्राम स्टोरीज में उपासना ने भी इवेंट से दोस्तों के साथ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। तस्वीर में सानिया मिर्जा और कनिका कपूर भी नजर आ रही हैं।

ननदों ने की उपासना की गोद भराई

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उपासना ने पार्टी से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप सभी के प्यार के लिए आभारी हूं। (रेड हार्ट इमोटिकॉन)' तस्वीरों में राम चरण को सफेद शर्ट में उपासना के साथ देखा गया, जो परिवार और दोस्तों के साथ पोज दे रहे थे। एक तस्वीर में एक्टर चिरंजीवी भी मौजूद थे। दूसरी तस्वीरों में सानिया मिर्जा उपासना को गले लगाती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में उपासना मां और सास के साथ पोज दे रही हैं।

दुबई में उपासना का बेबी शावर

हाल ही में दुबई में होने वाले माता-पिता ने गोद भराई की मेजबानी की। उपासना ने इससे पहले मस्ती भरे सफेद थीम वाले बेबी शावर से अपना और राम का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें एक टेडी बियर से की गई सजावट और खूबसूरत केक रखा गया था, जिस पर लिखा था, 'क्योंकि हम आपसे प्यार करते हैं।' दिसंबर 2022 में, राम चरण के पिता और एक्टर चिरंजीवी ने उपासना की प्रेग्नेंसी के खबर की घोषणा की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.