ननद ने बिगाड़ा आलिया भट्ट का नाम तो सासु मां ने लुटाया प्यार, बर्थडे पर सब ऐसे दे रहे बधाई
Updated on
15-03-2023 10:23 PM
कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट का जन्मदिन है। 15 मार्च 2023 को आलिया भट्ट 30 साल की हो गई हैं। इस मौके पर आलिया की सासु मां नीतू कपूर ने बहूरानी के लिए स्पेशल पोस्ट किया है। जिसे देख सोशल मीडिया फैंस भी धीमे धीमे मुस्कुराने लगे हैं। एक्ट्रेस ने बहू आलिया की तस्वीर शेयर की और मजेदार कैप्शन लिखा। ये कैप्शन इतना क्यूट है जिसकी वजह से ये हैडलाइन में आ गया है। नीतू कपूर के अलावा आलिया की ननद रिद्धिमा कपूर सहानी ने भी खास पोस्ट शेयर किया। आलिया भट्ट के बर्थडे पर दिखाते हैं किसने क्या कहा।
नीतू कपूर ने आलिया भट्ट के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा- बहूरानी आलिया भट्ट को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और ढेर सारा प्यार। वहीं ननद रिद्धिमा ने लिखा- हैप्पी बर्थडे आलू। इसके अलावा आलिया की बेस्ट फ्रेंड अकांक्षा रंजन ने भी आलिया के लिए शुभकामनाएं भेजी।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी बता दें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट में 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। इस शादी में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया गया था। आलिया के घर नवंबर में किलकारियां गूंजी। आलिया ने 6 नवंबर 2022 को बेटी राहा को जन्म दिया।
राहा के लिए कुर्बान होने को तैयार रणबीर कपूर हाल में ही रणबीर कपूर (Alia and Ranbir) तू झूठी मैं मक्कार में नजर आए। इस दौरान प्रमोशन में उन्होंने वाइफ और बेटी को लेकर ढेर सारी बातें की। नवभारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राहा को लेकर रणबीर ने कहा था कि वह चाहते हैं कि बेटी राहा बड़ी होकर कोई भी फील्ड चुने बस सबका सम्मान करें। वह बेटी के लिए अपना सबकुछ कुर्बान करने के लिए तैयार है। रणबीर ने ये भी कहा कि आलिया वाइफ से भी बेहतर मां बनी हैं। दोनों बेटी की परवरिश पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…