स्की रेसर वॉन करेंगी लॉरियस विश्व खेल पुरस्कारों की मेजबानी

Updated on 08-04-2022 07:40 PM

सेविले पूर्व विश्व कप अल्पाइन स्की रेसर अमेरिका की लिंडसे वॉन को इसी माह 24 अप्रैल को स्पेन में होने वाले 2022 लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार समारोह की मेजबानी की जिम्मेदारी दी गयी है। साल 2000 में पहली बार आयोजित लॉरियस समारोह में सभी खेलों में व्यक्तियों और टीमों की उपलब्धियों का जश्न मनाता जाता है। इसमें विजेताओं का चयन लॉरियस विश्व खेल अकादमी के 71 सदस्यों के वोट द्वारा किया जाता है।

कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार इसमें विजेताओं की घोषणा वर्चुअल तरीके से की जाएगी। इसमें दुनिया के प्रमुख खेल पत्रकारों और प्रसारकों के 1200 से अधिक के पैनल द्वारा चुने गए नामांकित खिलाड़ियों में भारत के ओलंपिक स्वर्ण विजेता नीरज चोपड़ा के अलावा टॉम ब्रैडी, रॉबर्ट लेवांडोव्स्की, मैक्स वेरस्टैपेन, एलेन थॉम्पसन-हेरा,

 एम्मा मैककेन, एम्मा राडुकानु, पेड्रि, सिमो बाइल्स, स्काई ब्राउन, मार्क कैवेंडिश, टॉम डेली, मार्क माकेर्ज, डाइडे डी ग्रोट, मार्सेल हग, कैरिसा मूर और मोमीजी निशिया को  भी शामिल किया गया है। वहीं लॉरियस टीम ऑफ ईयर पुरस्कार के लिए तीन फुटबॉल टीमों के नाम तय किये गये हैं। इसमें यूरोपीय चैंपियनशिप विजेता इटली, कोपा अमेरिका विजेता अर्जेंटीना और चैंपियंस लीग विजेता बार्सिलोना महिला फुटबॉल टीम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.