स्मिथ ने पाक के खिलाफ अर्धशतक लगाते ही बनाया रिकार्ड

Updated on 22-03-2022 07:35 PM

लाहौर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपने पाकिस्तान दौरे में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक अहम उपलब्धि हासिल की है। स्मिथ ने यहां जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे ओर अंतिम मैच में 59 रनों की पारी खेलने के साथ ही 150 पारी के बाद टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड अपने नाम किया है।

 श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 7913 रन बनाए थे। वहीं सूची में संगकारा के बाद भारत के सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है। सचिन के नाम 150 पारी में 7869 रन था। इसके बाद सूची में भारत के ही पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ हैं। अब 150 पारी के बाद स्मिथ के नाम 60.10 की औसत से 7993 रन हो गये हैं। स्मिथ की इस पारी से उनकी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन 5 विकेट पर 232 रन बनाये। स्मिथ नसीम शाह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। 85वां टेस्ट मैच खेल रहे स्मिथ की यह 150वीं टेस्ट पारी थी।

अब स्टीव स्मिथ की नजर एक और विश्व रिकॉर्ड पर रहेंगी। उनके पास सबसे कम पारी में 8000 टेस्ट रन पूरा करने का अवसर है। सबसे कम पारी में 8000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड भी संगकारा के ही नाम है। 2010 में संगकारा ने भारत के खिलाफ कोलंबो में अपने 8 हजार रन पूरे किए थे। इसके लिए उन्होंने 152 पारियां खेलीं थीं। वहीं154 मैच में तेंदुलकर ने 8000 टेस्ट रन पूरे किए थे। लाहौर टेस्ट की दूसरी पारी में 7 रन बनाते ही स्मिथ टेस्ट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.