शाहरुख खान से है स्मृति ईरानी की बेटी के नाम का गहरा कनेक्शन, केंद्रीय मंत्री ने किया खुलासा
Updated on
07-02-2023 06:55 PM
बॉलीवुड में बायकॉट का ट्रेंड पिछले कुछ सालों से चल रहा है। इसकी चपेट में बड़े-बड़े कलाकारों की फिल्में आई हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की भी नहीं बख्शा गया था। हालांकि उसका असर कुछ हुआ नहीं और मूवी ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर डाली है। ये आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि किंग खान की इस फिल्म के बारे में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सवाल किया गया। उन्होंने जवाब में एक्टर संग अपने रिश्ते बता दिए। और तो और ये भी बता डाला कि बेटी के नाम से शाहरुख का कनेक्शन क्या है।
टीवी की दुनिया से राजनीति में कदम रख चुकीं और सालों से देश की सेवा में जुटीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) 'आजतक' के एक प्रोग्राम में पहुंची थीं। यहीं पर उनसे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) के बायकॉट के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में स्मृति ने कहा- लोगों को ये बात शायद मालूम नहीं कि मेरी बड़ी बेटी का नाम किसी और ने नहीं बल्कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने ही रखा था। मंत्री साहिबा ने बताया कि उनके पति से किंग खान की दोस्ती करीब 30 साल पुरानी है। जो कुछ भी एक्टर के बारे में लोग बोल रहे हैं, वो सही नहीं और न ही सच है।
बायकॉट गैंग को स्मृति ईरानी का मैसेज
स्मृति ईरानी ने कहा कि आर्टिस्ट्स का आज भी सम्मान किया जाता है। इसलिए किसी पर ऐसे कमेंट करना उचित नहीं। लोगों को स्वतंत्रता का फायदा नहीं उठाना चाहिए। अगर उनको विरोध करना है तो एक दायरे में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज दर्शकों के पास बहुत सारी चॉइस है। वो सिनेमाघरों में नहीं जा रहे हैं तो ओटीटी पर भी देख सकते हैं। इसलिए कंटेंट अच्छा होगा तो लोग जरूर देखने आएंगे। उन्होंने कहा कि अगर फिल्में नहीं चल रही हैं तो उसे बायकॉट गैंग से नहीं जोड़ना चाहिए। क्योंकि फिल्म अच्छी होगी तो चलेगी। सब देखेंगे।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…