सोशल मीडिया स्टार वर्षा सोलंकी ने 'डांस दीवाने' पर सुनाया अपना दर्द, लोगों के घरों के बर्तन मांजकर चलाया है घर
Updated on
27-02-2024 01:41 PM
आज सोशल मीडिया का दौर है और अब फेमस होने के लिए या फिर स्टार बनने के लिए केवल फिल्मों या टीवी पर आना जरूरी नहीं। कई सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ऐसे हैं जिन्हें लोग फिल्मी सितारों से कहीं अधिक फॉलो करते हैं और उन्हें प्यार करते हैं। अपनी पॉप्युलैरिटी के दम पर ये सितारे अब टेलिविजन चैनल से लेकर फिल्मों तक में धड़ल्ले से एंट्री मार रहे हैं। टीवी शो 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टैन से लेकर हालिया 'बिग बॉस ओटीटी 2' में दिखे अभिषेक मल्हन से लकेर एल्विश यादव औऱ मनीषा रानी तक सोशल मीडिया पर अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग की वजह से शो में नजर आए। इन्होंने यहां भी दर्शकों का दिल खूब जीता है। अब ऐसी ही एक कंटेस्टेंट वर्षा सोलंकी हैं जो 'Dance Deewane Season 4' में नजर आई हैं। वर्षा को वो लोग जरूर फॉलो करते हैं जिन्हें उनका फ़न, उनका डांस, मस्ती सोशल मीडिया पर बहुत हंसाती है। अक्सर अपने एक्ट से लोगों को सोशल मीडिया पर लोटपोट करने वालीं वर्षा ने अपनी रियल स्टोरी टीवी शो पर सुनाई है।
'डांस दीवाने' के सीजन 4 में जज की कुर्सी पर नजर आ रहे हैं सुनील शेट्टी औऱ माधुरी दीक्षित। वर्षा की पॉप्युलैरिटी का आलम ये है कि उन्हें माधुरी तक फॉलो करती हैं और ये बात उन्होंने खुद सुनाई थी। अब इस शो के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें वर्षा अपने बचपन की कहानी सुनाती दिख रही हैं। वर्षा ने बताया कि किस गरीबी में वो और उनकी बहन पली हैं और अकेली मां ने कैसे उन्हें पाला है।
'डांस का शौक था, जब जिम्मेदारी आ गई तो सब छूट गया'
उन्होंने कहा, 'डांस का शौक मुझे बचपन से ही था। जब जिम्मेदारी आ गई तो सब छूट गया। फिर नए-नए ऐप्स और प्लैटफॉर्म आने लगे। फिर मुझे कलर्स से कॉल आया था तो मैं बहुत खुश हुई कि मुझे ये नायाब प्लैटफॉर्म मिला है। वैसे तो मैं शॉर्ट वीडियो बनाती हूं, लोगों को हंसाती हूं।' सुनील शेट्टी ने कहा- बहुत हंसाती हो आप। माधुरी ने कहा- मैंने भी इसे फॉलो किया है, ये मुझे बहुत क्यूट लगती है।
सुनील शेट्टी ने कहा- आपसे लोगों को सीखना है
सुनील शेट्टी कहते हैं, 'आपसे लोगों को सीखना है, लोग कहते हैं न कि पानी में गिरने से इंसान डूबता नहीं है, पानी में गिरे रहने पर इंसान डूबता है और आप उठके निकलो पानी से तो..।'
वर्षा की तारीफ में कहा- आप रियल हीरो हो, मानो मेरी बात
सुनील शेट्टी ने वर्षा की तारीफ करते हुए कहा कि आप रियल हीरो हो, मानो मेरी बात। उन्होंने कहा, 'आप बहुत सारी बेटियों के लिए प्रेरणा होंगी और बहुत सारे पिता के लिए भी कि हमारी बच्चियों में भी वो बात है। कि वो फैमिली को, पूरा घर चला रही है और मुझे यकीन है कि आप सिर्फ अपनी बेटी और पति का खयाल नहीं रखतीं, आप मां का भी खयाल रखती होगी।' ये कहते हुए सुनील शेट्टी ने उन्हें गले से लगाया और फिर दौड़कर वर्षा माधुरी से भी जाकर गले लगीं।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…