आतंकियों के लिए सॉफ्ट कॉर्नर बना पाकिस्तान की बर्बादी का कारण! आर्मी चीफ मुनीर ने उठाए सवाल

Updated on 15-04-2023 06:57 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के आर्मी चीफ (COAS) जनरल असीम मुनीर ने शुक्रवार को देश की नेशनल असेंबली के सदस्यों से कहा कि आतंकवादियों के साथ बातचीत ने उन्हें फिर से संगठित होने का मौका दे दिया। आर्मी चीफ ने सदस्यों को पाकिस्तान के सुरक्षा हालात के बारे में बताया। पाकिस्तान में आतंकवाद एक बार फिर सिर उठा रहा है और हाल-फिलहाल में देश में आतंकी हमले काफी बढ़ गए हैं। सेना प्रमुख ने आतंकवाद को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि तहरीक-ए-तालिबान (TTP) को लेकर पाकिस्तान की लापरवाह नीति और आतंकी संगठन के प्रति 'सॉफ्ट कॉर्नर' के कारण ही मुल्क आतंक की नई लहर का सामना कर रहा है।

पिछले हफ्ते सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक में सरकार ने 'आतंकवाद के खिलाफ अभियान' शुरू करने का फैसला किया था। असीम मुनीर ने कहा कि आतंकी संगठनों के खिलाफ ऑपरेशन का उद्देश्य पाकिस्तान से आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है। आर्मी चीफ का उद्देश्य इस ऑपरेशन के लिए समर्थन जुटाना था, जिसे लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सरकार के भीतर भी कुछ लोगों ने सवाल किया है कि समस्या पर इसका कितना असर पड़ेगा।

'पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए बहा है खून'

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो टीवी के अनुसार मुनीर ने कहा, 'पाकिस्तान में इस समय ऐसी कोई जगह नहीं है जहां आप नहीं जा सकते। इस सफलता के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान दी है। उन्होंने देश के लिए खून बहाया है।' मुनीर ने ये बातें नेशनल असेंबली की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में कही हैं। उन्होंने कहा कि आंतकवादियों के पास सरकार के आदेश को मानने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

'बातचीत ने दिया एकजुट होने का मौका'

पाक आर्मी चीफ ने कहा कि आतंकवादी फिर से एकजुट हो गए क्योंकि सरकार उनके साथ बातचीत करने को तैयार थी। उन्होंने कहा, 'सुरक्षा बल देश में स्थायी शांति चाहते हैं। इसे लेकर हर रोज खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन चलाए जाते हैं। पाकिस्तान के पास संसाधनों और लोगों की कोई कमी नहीं है।' मुनीर ने नेशनल असेंबली के सदस्यों से पाकिस्तान की मंजिल तय करने का आग्रह किया और कहा कि 'विकास और सफलता के इस सफर में सेना पाकिस्तान का पूरा साथ देगी'।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.