सलमान की बर्थडे पार्टी में लड़खड़ाते दिखे सोहेल खान, लोग बोले- ये नशे में टल्‍ली है!

Updated on 30-12-2022 06:21 PM
सलमान खान के 57वें जन्‍मदिन के मौके पर बांद्रा में शानदार पार्टी दी गई थी। शाहरुख खान से लेकर संगीता बिजलानी ने इस पार्टी की रौनक बढ़ाई। लेकिन अब सोमवार रात को हुई इस पार्टी का एक वीडियो गलत कारणों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान के भाई सोहेल खान ग्रे कलर की टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं। इंटरनेट की जनता सोहेल को ताने मार रही है, कह रही है कि वह नशे में धुत हैं और ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। वैसे, बीते दिनों ही सोहेल की पूर्व पत्‍नी सीमा सचदेह भी अपने ऐसे ही एक वीडियो के कारण चर्चा में आई थीं। सीमा का मामला पुराना था और वह उन्‍होंने 'मूविंग इन विद मलाइका' शो में इसका जिक्र किया था।
Sohail Khan का यह ताजा वीडियो इंस्‍टाग्राम पर पपाराजी ने शेयर किया है। इसमें साहेल पहले अपने बड़े भाई अरबाज खान और फिर बच्‍चों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। सोहेल मुस्‍कुरा रहे हैं और उनकी चाल भी धीमी है। वीडियो में आगे वह अपने छोटे बेटे योहान के कंधे पर हाथ रखते हुए दिख रहे हैं। वैसे तो किसी भी बॉलीवुड पार्टी के लिए इस तरह के विजुअल आम हैं, लेकिन सोशल मीडिया की जनता फिलहाल सोहेल खान को ताने देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

सोहेल खान को ट्रोल कर रहे लोग

एक यूजर ने लिखा है, 'यार ये कितने नशे में है। इस बड़ा बेटा तो पिता की तरफ शर्मिंदगी से देख भी नहीं पा रहा है।' एक अन्‍य ने लिखा है, 'नशेड़ी...' एक यूजर ने लिखा, 'सीमा सजदेह ने इसे इसी कारण छोड़ा होगा कि ये हमेशा नशे में धुत रहता है। सोहेल खान को मदद की जरूरत है।'

सीमा सचदेह का ड्रंक वीडियो भी हुआ था वायरल

दिलचस्‍प है कि अभी दो दिनों पहले ही सीमा सजदेह 'मूविंग इन विद मलाइका' शो में आई थीं। वहां सीमा ने भी अपने एक ऐसे ही नशे में धुत वायरल वीडियो का जिक्र किया था। सीमा का वीडियो करण जौहर के घर हुई एक पुरानी पार्टी का था। सीमा ने बताया कि उनका वह वीडियो जब वायरल हुआ तो खूब ट्रोल किया गया। लोगों ने कहा कि इतने नशे में है कि खड़े होने के लिए दीवार का सहारा लेना पड़ा रहा है। सीमा ने बताया कि इस घटना के बाद बड़े बेटे निर्वाण ने उन्‍हें फोन किया था। सीमा कहती हैं, 'निर्वाण का फोन आया। उसने भी वह वीडियो देखा था। उसने मुझसे सिर्फ इतना पूछा कि आपने ये कैसी ड्रेस पहनी थी। उसने मेरे लड़खड़ाने पर कुछ नहीं कहा। मैं शर्मिंदगी से भर गई। वो दो दिन मेरी जिंदगी में नर्क की तरह थे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.